2 बाइक की टक्कर में मां और बेटे घायल

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मोड़ के सामने दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां और बेटे को सूचना पर घर के गर्जियन सदर अस्पताल भभुआ ले गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भभुआ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के शंकर सिंह की 50 वर्षीय पत्नी रामरती देवी व पुत्र 25 वर्षीय विकेश कुमार बाइक से खानवा गांव से अपने गांव रामपुर वापस आ रहा थे। तभी अचानक हरिहरपुर मोड़ के पास इस बाइक सवार आकर सामने से टक्कर मार दिया। जिसमे मां बेटे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा कि जिले में यातायात नियमों का सही से पालन नहीं किया जा रहा है। तभी रास्ते में ऐसी घटना हो जा रही है। कई लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवा दी है। जिससे कई परिवार के घर उजड़ गए। कल बीते दिन सड़क दुर्घटना से एक ही परिवार और रिश्तेदार के सात लोगों की मौत हो गई। उसके बावजूद भी वाहन चलाने वाले व्यक्ति अपने को सतर्क महसूस नहीं कर पा रहे हैं। अपने जिले वासियों से अनुरोध करते हैं कि अपनी जान की कीमत को समझिए और सड़क पर सोच समझकर ड्राईबिंग करे। तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर किसी के घर परिवार तो किसी का चिराग बुझ दे रहे हैं।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...