मां ने सौतेले बेटे की पिटाई कर हत्या कर दी

पलामू: मां ने सौतेले बेटे की पिटाई कर हत्या कर दी, शव को गड्ढे में छिपाया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया।

पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहो गांव में एक घटना हुई, जिसमें एक मां ने अपने सौतेले बेटे की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसका शव गड्ढे में छिपा दिया।

पुलिस ने बेटे की हत्या करने वाली सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सौतेली मां के बेटे लालमोहन यादव ने कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी से दो बेटे थे जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटियां थीं। दूसरी पत्नी अक्सर पहली पत्नी के बेटों विवेक और उसके भाई को प्रताड़ित करती थी।

सोमवार की रात काजल देवी ने अपने सौतेले बेटों के साथ किसी बात को लेकर बहुत झगड़ा किया था। बहस के बाद काजल देवी ने अपने 12 वर्षीय बेटे विवेक को लोहे की रॉड से पिटाई की, जिसमें विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद काजल देवी ने विवेक के गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद काजल देवी ने शव को घर से कुछ दूर पानी के गड्ढे में फेंक दिया था।

विवेक के छोटे भाई ने मामले की जानकारी आज स्थानीय ग्रामीणों को दी। स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि सौतेली मां ने ही विवेक कुमार की हत्या की है और पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हुआ गमछा एवं विवेक के कपड़े को बरामद किया है। आरोपी सौतेली मां से पूछताछ की जा रही है।

 

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...