मोतिहारी बन रहा जामतारा! दस लाख रूपये और हथियार समेत एसएसबी जवान…

220
मोतिहारी बन रहा जामतारा! दस लाख रूपये और हथियार समेत एसएसबी जवान...
Advertisment

पूर्वी चंपारण: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से है जहां जिले की साइबर थाना की पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोतिहारी से संचालित साइबर फ्रॉड गैंग ‘बॉस’ के सदस्यों के अड्डे पर छापेमारी कर दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में एक साइबर अपराधी एसएसबी में हवलदार के पद पर तैनात है। इनके पास से पुलिस ने 10 लाख 30 हजार रूपये नकद, नोट गिनने की मशीन, 11 बैंक पासबुक, 14 चेकबुक, 10 एटीएम कार्ड, दो पॉकेट डायरी, समेत एक राइफल और एक पिस्टल बरामद किया है।

Advertisment

मामले में साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि बीते दिनों मोतिहारी से संचालित साइबर फ्रॉड के अड्डे पर छापेमारी के दौरान 5 साइबर अपराधियों को 30 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए साइबर अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधी जावेद और पंकज पांडेय को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 10 लाख 30 हजार रूपये, नोट गिनने की एक मशीन, 11 बैंक पासबुक, 14 चेकबुक, 10 एटीएम कार्ड, राइफल और पिस्टल बरामद किया है।

यह भी पढ़ें – 14 वर्षों से फरार दो नक्सली को जमुई पुलिस ने दबोचा

साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी पंकज पांडेय एसएसबी में हवलदार के पद पर तैनात है। ये लोग साइबर ठगी के पैसे हवाला के जरिये खपाते थे। इन लोगों के पास मिली डायरी से भी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार पुलिस की कोशिश थी पीपुल फ्रेंडली बनने लेकिन अब बनेगी…, थानों के लिए…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates