Sports News: ICC ने क्रिकेट के नियमों में किया बदलाव, पावरप्ले को लेकर भी नई गाइडलाइन जारी

Sports News: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव किए हैं। ये बदलाव पावरप्ले ओवर्स और कन्कशन रिप्लेसमेंट को लेकर हैं। नए नियम जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे और विशेष रूप से बारिश या अन्य कारणों से प्रभावित T20 मैचों में स्पष्टता और पारदर्शिता लाने का काम करेंगे।

Sports News: बारिश प्रभावित मैचों में अब स्पष्ट होगा पावरप्ले ओवर

T20 मैचों में अब यदि किसी कारण से ओवर घटा दिए जाते हैं, तो पावरप्ले को लेकर कोई भ्रम नहीं रहेगा। ICC ने हर संभावित ओवरों के हिसाब से पावरप्ले ओवर्स को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दिया है। यदि मैच 8-8 ओवरों का होता है, तो अब पावरप्ले 2.2 ओवर्स का होगा। 5 ओवर के मैच में पावरप्ले 1.3 ओवर्स, 6 ओवर के मैच में 1.5 ओवर्स, और इसी तरह क्रमशः बढ़ते जाएंगे। इस दौरान सिर्फ दो फील्डर 30-गज घेरे के बाहर रह सकते हैं।

Sports News: कन्कशन रिप्लेसमेंट को लेकर भी बदले नियम

ICC ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर भी नई गाइडलाइन जारी की है। अब हर टीम को मैच शुरू होने से पहले 5 संभावित रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के नाम देने होंगे, जिनमें एक बल्लेबाज, एक तेज गेंदबाज, एक स्पिनर, एक ऑलराउंडर और एक विकेटकीपर शामिल होंगे।

एक ही खिलाड़ी को एक से अधिक भूमिकाओं के लिए नामित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, कोई ऑलराउंडर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों की भूमिका निभा सकता है। हालांकि, यदि वह किसी विशिष्ट भूमिका में रिप्लेसमेंट के तौर पर आता है, तो रेफरी उसे सीमित भूमिका में खेलने की अनुमति दे सकते हैं।

Sports News: लाइक-फॉर-लाइक रिप्लेसमेंट होगा अनिवार्य

ICC के अनुसार, कन्कशन रिप्लेसमेंट लाइक-फॉर-लाइक होना चाहिए। यानी बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज, गेंदबाज की जगह गेंदबाज ही लेगा। मैच रेफरी के पास अंतिम अधिकार होगा यह तय करने का कि प्रस्तावित रिप्लेसमेंट वास्तव में “लाइक-फॉर-लाइक” है या नहीं।

यदि टीम के पास पर्याप्त खिलाड़ी न हों, तो 14 सदस्यीय स्क्वॉड में से प्लेइंग-11 के बाहर के 3 खिलाड़ियों को भी नामित किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर, देश में मौजूद कोई योग्य खिलाड़ी जो स्क्वॉड में न हो, वह भी नामित किया जा सकता है। असाधारण स्थिति में यदि रिप्लेसमेंट सूची में नाम नहीं है, लेकिन वह खिलाड़ी नामांकन फॉर्म में दर्ज है, तो मैच रेफरी उसे भी मंजूरी दे सकते हैं।

Sports News: नियमों का उद्देश्य पारदर्शिता और निष्पक्षता

ICC का कहना है कि इन बदलावों से T20 क्रिकेट में विशेषकर बारिश या चोट जैसी परिस्थितियों में निर्णय लेने की प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। इससे अंपायर्स, टीमों और दर्शकों के बीच किसी भी प्रकार के संशय की गुंजाइश कम हो जाएगी।

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...