14 वर्षों से फरार दो नक्सली को जमुई पुलिस ने दबोचा

जमुई: जमुई पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों नक्सलियों की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी जो लगातार फरार चल रहे थे। गिरफ्तार नक्सली कुख्यात अरविंद यादव का नजदीकी है और उसके लिए मुखबिरी का काम करते थे। मामले में झाझा एसडीपीओ  राजेश कुमार ने बताया कि जिला के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली अरविंद यादव का नजदीकी भलगोड़ी निवासी विजय यादव और छापा निवासी श्रीराम यादव अपने घर आये हुए हैं।

यह भी पढ़ें – बिहार पुलिस की कोशिश थी पीपुल फ्रेंडली बनने लेकिन अब बनेगी…, थानों के लिए…

एसपी के निर्देश पर अलग अलग टीम गठित कर अहले सुबह छापेमारी कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों के विरुद्ध वर्ष 2011 में ही भागलपुर के सुल्तानगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था और उसी वक्त से पुलिस को उनकी तलाश थी। दोनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर जेल भेज दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मी नहीं होंगी परेशान, बिहार पुलिस ने लिया बड़ा निर्णय…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...