सड़क संपर्कता की दिशा में नया अध्याय लिखेगा मोतिहारी: नितिन नवीन

पूर्वी चंपारण को मिली 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात, सड़क संपर्कता की दिशा में नया अध्याय लिखेगा मोतिहारी: मंत्री नितिन नवीन

पूर्वी चंपारण: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने रविवार को पूर्वी चंपारण जिलावासियों को करीब 200 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी। मंत्री ने चकिया और मोतिहारी में कुल 7 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जिला अतिथि गृह में प्रेस कांन्फ्रेस आयोजित कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। शिलान्यास के क्रम में उनके साथ सांसद राधा मोहन सिंह, विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, विधायक प्रमोद कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में NDA सरकार पूर्वी चंपारण में सड़क संपर्कता की दिशा में नये अध्याय लिख रहा है। इस क्रम में आज हमारी सरकार द्वारा जिलावासियों को करीब 200 करोड़ से अधिक की योजनाएं समर्पित की गयी है। योजनाओं में पथों का जीर्णोद्धार, नाला निर्माण, पेवर ब्लॉक समेत अन्य निर्माण कार्य को शामिल किया गया हैं। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास का आधार बनेगी, बल्कि पूर्वी चंपारण की जनता के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात का सशक्त माध्यम भी सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें – पूर्णिया में हो रहा है धर्मांतरण का बड़ा खेल, पुलिस ने एक पादरी को दबोचा…

पथ निर्माण मंत्री नवीन ने आगे बताया कि आज पिपरा विधानसभा अंतर्गत तेतरिया नरहा-नरवारा पथ (12.10 कि.मी.) एवं चकिया–मधुरापुर पथ (13 किमी) पर लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही मोतिहारी क्षेत्र अंतर्गत लगभग 30 करोड़ रूपये की लागत से पांच प्रमुख पथों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं नाला निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।

इन योजनाओं में प्रखंड कार्यालय मोतिहारी से सरकारी बस स्टैंड (NH-527D) तक (भाया नेहरू स्टेडियम व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), मठिया चौक (NH-527D) से मठिया जिरात (ढाका पथ) तक, छतौनी से रोइंग क्लब (NH-527D) तक, छतौनी थाना से आर्य समाज मंदिर चौक (NH-527D) तक एवं बरियारपुर से हवाई अड्‌डा चौक तक दोनों तरफ नाला एवं पेभर ब्लॉक, बलुआ फ्लाई ओवर से टाउन थाना (पेट्रोल पम्प) से गायत्री मंदिर तक डिवाईडर कार्य समेत पथों का जीर्णोद्धार और अन्य निर्माण कार्य शामिल है।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी पत्रकारों के सूत्र को समझते हैं मू…, प्रेसवार्ता के बाद सोशल मीडिया पर भी किया पोस्ट…

मंत्री ने कहा कि यह शिलान्यास मोतिहारी नगर की अधोसंरचना को नया विस्तार देने की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो जनसुविधा, यातायात और क्षेत्रीय विकास के नए मानक स्थापित करेगा। वहीं, पथ निर्माण विभाग भी इस ओर आगे बढ़ते हुए कई नये पथों का कायाकल्प करने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए सरकारी स्तर पर राशि भी आवंटित की जा चुकी है तथा निविदा का प्रकाशन भी कर लिया गया है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का किया निरीक्षण…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img