Motihari पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया खुलासा, महिला समेत …

पूर्वी चंपारण: मोतीहारी पुलिस ने एक बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें तीन साल के बच्चे का अपहरण कर उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया गया था। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए एक महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल बीते दिनों पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के दर्जी रोड से एक 3 वर्षीय बच्चा गायब हो गया था। Motihari  Motihari  Motihari Motihari 

बच्चे के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फूटेज की छानबीन की तो दिखा कि कुछ घुमंतू समुदाय के लोग घटनास्थल के आसपास दिखे थे और उसी दिन वे लोग अपनी झोपड़ी तोड़ कर कही और चले गए।

यह भी पढ़ें –  Bomb धमाकों से दहला पटना विश्वविद्यालय, हॉस्टल से बम बनाने…

पुलिस ने जब गिरोह के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो फिर मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए महिला समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए बच्चा चोरों की पहचान सीतामढ़ी जिले के सैदपुर की तिलस्करी देवी, मोहनी देवी, पकड़ीदयाल के अमृत करोड़ी देवी, लालपड़ी, प्रकाश करोड़ी, राजेश करोड़ी और लहसन करोड़ी के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार किए गए बच्चा चोर गिरोह से गहन पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Buxar: परशुराम जयंती के अवसर पर विश्वामित्र सेना आयोजित करेगा भव्य कार्यक्रम, बैठक में…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img