सासाराम : सासाराम के तेतरी गांव में भोजपुरी के युवा सिंगर की जोड़ी अंकुश और राजा की शादी समारोह में शुक्रवार की बीती रात भाग लेने के लिए भाजपा के सांसद व भोजपुरी के गायक अभिनेता मनोज तिवारी पहुंचे। साथ ही वह भोजपुरी गीतों से समां बांध दिया। बता दें कि इस शादी समारोह में 11 गरीब बेटियों का भी विवाह कराया गया है।
सासाराम की तेतरी गांव में 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह आयोजित की गई है
आपको बता दें कि सासाराम की तेतरी गांव में 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह आयोजित की गई है। इस दौरान अंकुश और राजा नामक दो सिंगर भाइयों में बड़ा भाई राजा का शादी है। कल भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भी इसी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मनोज तिवारी ने कई भोजपुरी गीत गाकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान सिंगर रितेश पांडे भी मौजूद रहे। तिवारी ने कहा कि संपन्न वर्ग के लोग अपनी शादी से पहले अगर इसी तरह से गरीब कन्याओं का विवाह कराए तो समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा।

यह भी पढ़े : 106वां स्थापना दिवस : बिहार विधानसभा में जुटे ओम बिरला, उपसभापति हरिवंश व किरेन रिजिजू, डिजिटल हाउस का हुआ उद्घाटन…
सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights


