सांसद सुधाकर की बढ़ सकती है मुश्किलें, बीजेपी नेता ने भेजा लीगल नोटिस

बक्सर : बक्सर लोकसभा सीट से राजद सांसद व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह की मुश्किल अब बढ़ सकती है। क्योंकि बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी ने उन पर मानहानि का दावा करते हुए लीगल नोटिस भेजा है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अगर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें कोर्ट में घसीटेंगे। अब इस मामले से बिहार की सियासी माहौल को गर्म कर दिया है।

दरअसल, सुधाकर सिंह एक बयान में कहा था कि बक्सर लोकसभा सीट के प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी ने बक्सर में 12 करोड़ रुपए की जमीन खरीदा है। अब इस मामले पर भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने सुधाकर सिंह पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने राजद सांसद को झूठा बताते हुए उन्हें लीगल नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है। माफी नहीं मांगे तो उन्हें कोर्ट में ले जाएंगे।

यह भी देखें :

बक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सांसद सुधाकर सिंह बार-बार कहते है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमने कृषि मंत्री की कुर्सी को लात मार दी। पूरा बिहार जानता है कि नीतीश कुमार ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने के लिए बाध्य कर दिया, क्योंकि सरकार के 450 लाख के चावल का इन्होंने गबन किया था। भाजपा के प्रदेश सचिव मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि मैं तो जेल नहीं गया हूं, आप तो जेल की यात्रा करके आए हैं। वह दूसरे को चोर कह रहे हैं। कोई भी व्यक्ति यह साबित कर दें कि बक्सर में एक रुपए की भी जमीन हमने खरीदी है तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

यह भी पढ़े : अपराधियों की दंबगई जारी, RJD के प्रदेश महासचिव को मारी गोली

Saffrn

Trending News

Home Guard Result Protest: रांची में 4 महीने बाद भी रिजल्ट...

 रांची होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 4 महीने बाद भी जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। आज डीसी ऑफिस घेराव और...

JPSC Exam 2025: रांची के 64 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में...

 झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर रांची प्रशासन सतर्क है। 64 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, ट्रैफिक और निगरानी के विशेष...

Jharkhand Monsoon Update: इस बार 12 दिन पहले दस्तक दे सकता...

 आइएमडी के अनुसार इस वर्ष मॉनसून समय से पहले झारखंड पहुंच सकता है। केरल में 26 मई तक मॉनसून आने का अनुमान, झारखंड में...

Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure का असर,...

 झारखंड में 16 से 21 मई तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर...

Digital Farming Mission: बिहार में गांव-गांव तैयार होंगे ‘डिजिटल कृषि योद्धा’,...

 बिहार सरकार गांव स्तर पर ‘डिजिटल कृषि योद्धा’ तैयार करेगी। किसानों को बिहार कृषि ऐप के जरिए मौसम, बाजार भाव, उर्वरक और सरकारी योजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img