एमएस धौनी रांची में हिलटॉप पर नया घर बना रहे हैं। RRDA ने जमीन कृषि होने की वजह से केवल G+1 निर्माण की अनुमति दी है। डिजाइन जयपुर के आर्किटेक्ट शांतनु गर्ग ने तैयार किया है।
MS Dhoni New House Ranchi रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी रांची में अपना एक और नया घर बना रहे हैं। यह घर रिंग रोड के पास सेंबो स्थित एक हिलटॉप लोकेशन पर बनाया जा रहा है। धौनी ने यहां एक एकड़ 92 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसमें प्लॉट नंबर 822, 1314, 1322 और 1324 उनके नाम दर्ज हैं। जमीन के ठीक बगल में सीआरपीएफ कैंप भी मौजूद है।
MS Dhoni New House Ranchi:
धौनी की ओर से रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) में तीन मंजिला घर के निर्माण के लिए आवेदन किया गया था। यह आवेदन उनकी पत्नी साक्षी सिंह धौनी के नाम से किया गया था, लेकिन भूमि कृषि श्रेणी में होने के कारण नियमानुसार केवल 7 मीटर ऊंचाई तक निर्माण की मंजूरी दी गई। इसी वजह से धौनी के नए घर का निर्माण G+1 यानी ग्राउंड प्लस वन तल में सीमित रहेगा।
Key Highlights
रांची रिंग रोड के पास सेंबो हिलटॉप पर धौनी का नया घर निर्माणाधीन
1 एकड़ 92 डिसमिल जमीन पर होगा निर्माण
धौनी ने मांगी थी तीन मंजिला इमारत की अनुमति, मिली G+1 मंजूरी
डिजाइन तैयार किया प्रसिद्ध आर्किटेक्ट शांतनु गर्ग ने
घर में मल्टी-कार गैरेज, ओपन रिक्रिएशनल एरिया और लग्जरी यूनिट्स
MS Dhoni New House Ranchi: कैसा होगा धौनी का नया Dream Home
डिजाइन के अनुसार यह घर एक लग्जरी प्रोजेक्ट की तरह विकसित होगा।
✔ कुल प्लॉट: 1 एकड़ 92 डिसमिल
✔ कुल बिल्ट-अप एरिया: 2210 वर्गमीटर
✔ ग्राउंड फ्लोर: बड़ा हॉल और मल्टी-कार गैरेज
✔ प्रथम तल: आपस में जुड़े तीन यूनिट
✔ हर यूनिट में: चार कमरे
✔ घर के पीछे: 15×25 फीट का ओपन रिक्रिएशनल एरिया
MS Dhoni New House Ranchi:
इस निर्माण की रूपरेखा देश के युवा और चर्चित आर्किटेक्ट शांतनु गर्ग ने तैयार की है। शांतनु गर्ग अपनी आधुनिक, प्रकृति-समाहित वास्तुकला और हाई-एंड रेजिडेंशियल डिजाइन्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई लग्जरी फार्महाउस और प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट डिजाइन किए हैं।
धौनी पहले से ही रांची में अपने फार्महाउस और टेक-स्मार्ट रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज के लिए चर्चा में रहते हैं। अब उनका यह नया हिलटॉप घर आने वाले समय में रांची की नई पहचान बन सकता है।
Highlights


