बेटे की सगाई में मुकेश अम्बानी भी थिरके, खूब लूटी वाहवाही

गोल-धना और चुनरी की रस्म के बाद दोनों ने एक दूसरे को पहनाई अंगूठियां


MUMBAI: अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई पूरे रस्मों रिवाजों के साथ राधिका मर्चंट से संपन्न हुई. इस मौके पर दोनों परिवार के सभी लोग और दोस्त मौजूद रहे. सगाई का कार्यक्रम मुंबई में अंबानी आवास पर हुआ. सगाई में गुजराती हिंदू परिवारों के बीच पीढ़ियों से चली आ रही, सदियों पुरानी परंपराएं जैसे गोल-धना और चुनरी विधि आदि समारोह स्थल और परिवार के मंदिर में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया. इस मौके पर दोनों परिवारों ने एक दूसरे को उपहार सौंपे.

anant sagai 2 22Scope News


अंबानी परिवार ने नृत्य के जरिये दी दोनों को बधाई

वाह-वाह रामजी जोड़ी क्या बनाई. गाने की धुन पर अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका को बधाई दी. गाने की धुन पर खुद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने नृत्य किया. इस नृत्य में आकाश अंबानी और उनकी पत्नी तथा ईशा अंबानी और उनके पति ने भी साथ दिया. इस नृत्य ने सगाई कार्यक्रम में खूब वाहवाही लूटी.

anant radhika 22Scope News


जोड़े के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंदिरों में की गई पूजा

जोड़े के उज्जव भविष्य के लिए भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने, पूरा परिवार अनंत और राधिका के साथ मंदिर गया. वहां से सभी गणेश पूजा के लिए समारोह स्थल पर गए और उसके बाद पारंपरिक लगन पत्रिका का पाठ किया गया. गोल-धना और चुनरी विधि के बाद अनंत और राधिका के परिवारों के बीच उपहार लिए दिए गए. नीता अंबानी के नेतृत्व में अंबानी परिवार के सदस्यों ने नृत्य प्रदर्शन किया जिसे काफी वाहवाही मिली.

गोल-धना का शाब्दिक अर्थ है गुड़ और धनिये के बीज

anant sagai 22Scope News

गोल-धना का शाब्दिक अर्थ है गुड़ और धनिये के बीज. गोल-धना गुजराती परंपराओं में सगाई के समान एक विवाह पूर्व समारोह है. कार्यक्रम के दौरान इन वस्तुओं को दूल्हे के घर पर वितरित किया जाता है. जिसमें दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है और फिर जोड़ा एक दूसरे को अंगूठियों पहनाता है. इसके बाद जोड़ा अपने बड़ों से आशीर्वाद लेता हैं.

अनंत की बहन ईशा ने परिवार वालों को किया आमंत्रित

शाम के उत्सव के लिए सबसे पहले अनंत की बहन ईशा और परिवार के अन्य सदस्यों ने राधिका को उनके मर्चेंट निवास पर जा कर आमंत्रित किया. इसके बाद अंबानी परिवार ने अपने आवास पर आरती और मंत्रोच्चारण के बीच वधू पक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया.
बहन ईशा ने रिंग सेरेमनी शुरू होने की घोषणा के साथ

ही अनंत और राधिका ने परिवार और दोस्तों के सामने एक दूसरे को रिंग पहनाई और उनका आशीर्वाद लिया.

‘अनंत और राधिका कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं’

अनंत और राधिका कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं

. दोनों परिवार राधिका और अनंत के लिए सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं.
नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने अमेरिका में

ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और तब से वे

रिलायंस इंडस्ट्रीज में विभिन्न क्षमताओं में जुड़े रहे हैं.

वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में रहे हैं.

वह वर्तमान में रिलायंस के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं.

शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक हैं

और एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्य करती हैं.

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...