WPL में मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार चैंपियन और दिल्ली कैपिटल्स की लगातार तीसरी हार

0
31
WPL 2025 में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ियों संग नीता अंबानी।
WPL 2025 में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ियों संग नीता अंबानी।

डिजिटल डेस्क : WPL में मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार चैंपियन और दिल्ली कैपिटल्स की लगातार तीसरी हार। WPL (महिला प्रीमियर लीग) के पहले सीजन की चैंपियन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपनी पिछली खिताबी जीत की तरह एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हराते हुए लीग की ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवा दिया।

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए WPL 2025 के फाइनल में बीते शनिवार की रात मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की यादगारी पारी और टीम की दमदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली को 8 रन से हराकर दूसरी बार चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया।

WPL 2025 लीग के तीसरे सीजन के इस खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बाद पहले बल्ले से जोरदार वापसी की। फिर उसके गेंदबाजों ने दिल्ली को शुरुआती झटके देकर ही टीम के लिए जीत का आधार तैयार कर दिया था। फिर जब दिल्ली कैपिटल्स वापसी करती दिखीं, तो फिर से गेंदबाजों ने मुंबई की वापसी करवाते हुए चैंपियन बना दिया।

शुरू में ही पिछड़ी दिल्ली कैपिटल्स…

WPL 2025 फाइनल में बीते शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के पास पिछले 2 फाइनल की हार की कसर पूरी करने का ये अच्छा मौका था लेकिन पूरे सीजन में धमाकेदार शुरुआत करने वाली लैनिंग और शेफाली वर्मा की जोड़ी बुरी तरफ फेल रही।

दोनों ही तीसरे ओवर में 17 रन तक पवेलियन लौट गईं। जेस जोनासन और एनाबेल सदरलैंड भी 44 रन तक निपट चुकी थीं। दिल्ली की उम्मीदें स्टार बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्ज (30) पर थीं, जो तेजी से रन बना रही थीं और टीम को संभाले हुए थीं। मगर 11वें ओवर में एमेलिया कर्र ने अपनी ही गेंद पर हैरतअंगेज कैच लेकर जेमिमा की पारी का अंत कर दिया।

WPL जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी
WPL जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी

यहां से मारिजान काप (40) ने बल्ले से कमाल दिखाया और निचले क्रम के बल्लेबाजों की मदद से हमला बोल दिया। काप ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी और टीम को 17 ओवर के बाद 120 रन तक ले आई थीं। आखिरी 3 ओवर में 30 रन की जरूरत थी लेकिन यहीं पर काप बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गईं।

फिर निकी प्रसाद (25) की कोशिश कोई रंग नहीं ला सकी और दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सिवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसमें काप और लैनिंग के विकेट शामिल थे।

WPL जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी
WPL जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के लिए हरमनप्रीत ने किया कमाल

दिल्ली के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर की 66 रनों की दमदार पारी खेल। हरमन की पारी को छोड़ दिया जाए तो फाइनल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाकर रखा।

हरमनप्रीत ने नैट सीवर-ब्रंट के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, जिसकी वजह से फाइनल में मुंबई इंडियंस सात विकेट पर 149 रन बनाने में कामयाब रही। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती स्पैल से ही दिल्‍ली ने मुंबई के बल्‍लेबाजों पर दबाव बना दिया था।

बीच के ओवरों में हरमनप्रीत ने जरूर कुछ आकर्षक शॉट लगाए लेकिन डेथ ओवरों में जाते ही वह अपना विकेट गंवा गई। हरमनप्रीत ने 44 गेंदों पर 66 रन में नौ चौके और दो छक्के लगाए। नैट सीवर-ब्रंट ने 28 गेंदों में चार चौकों के सहारे 30 रन का योगदान दिया।

जी कमालिनी ने 10 और अमनजोत कौर ने नाबाद 14 रन बनाकर मुंबई को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली की तरफ से मरीजान काप, जेस जोनासन और श्री चरणी ने दो-दो विकेट झटके।

WPL 2025 में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ियों संग नीता अंबानी।
WPL 2025 में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खिलाड़ियों संग नीता अंबानी।

मुंबई इंडियंस की विजेता बेटियों को नीता अंबानी लगाया गले

बीते शनिवार की रात ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए WPL 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के जीतते ही नीता अंबानी ग्राउंड पर पहुंचीं विजेता टीम के बेटियों को उल्लास में गले लगाया एवं जीत की बधाई दी। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट की तारीफ की।

इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि- ‘…हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट ने जिस तरह का खेल खिताबी मुकाबले में दिखाया, वह सराहनीय है। …हमने मुकाबले से पहले योजना बनाई थी कि हमें आखिर तक डटे रहना है, ठीक वैसे ही खिलाड़ियों ने काम किया। …सभी अंत तक डटी रहीं और नतीजा हमारे पक्ष में आया।’

बता दें कि इससे पहले मुंबई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था। नेट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर के अलावा उनका कोई बल्लेबाज दिल्ली की घातक गेंदबाजों के खिलाफ नहीं टिक सका। टीम ने 14 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे।

मारिजन कप ने हीली मैथ्यूज (3) और यास्तिका भाटिया (8) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद ब्रंट और कप्तान कौर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 62 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी हुई। श्री चरणी ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर को मिन्नू मणि के हाथों कैच कराया। वह 30 रन बनाकर आउट हुईं।

वहीं, भारतीय बल्लेबाज ने 44 गेंदों में 66 रन बनाए। दिल्ली के लिए मारिजन कप, जेस जोनासन और श्री चरणी को दो-दो विकेट मिले जबकि एनाबेल सदरलैंड को एक सफलता मिली।