Saif Ali Khan के नौकरानी से हमलावर चोर की बहस की वजह जानने में जुटी मुंबई पुलिस

डिजिटल डेस्क :  Saif Ali Khan के नौकरानी से हमलावर चोर की बहस की वजह जानने में जुटी मुंबई पुलिस। बॉलीवुड अभिनेता  Saif Ali Khan पर गुरूवार तड़के उनके मुंबई के  बांद्रा स्थित अपार्टमेेंट में हुए हमले की जांच में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि चाकू से हुए ऐन पहले घर में घुसे चोर की अभिनेता की नौकरानी से क्यों और किस बात पर बहस हो रही है। तत्काल पुलिस को इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

 Saif Ali Khan के हमलावर को पुलिस का बयान अहम

अभिनेता  Saif Ali Khan पर गुरूवार तड़के हुए हमले को लेकर मुंबई की बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच शुरू से ही हमलावर को चोर कहने से बचने रहा है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम अपने स्तर पर फरार हमलावर पर फोकस किए हुए जिसने में गुरूवार तड़के अभिनेता  Saif Ali Khan पर चाकू से हमला किया था।

उस हमले में Saif Ali Khan को दो इतने गहरे जख्म  हुए हैं कि लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी करनी पड़ी है। घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि शख्स किस इरादे से सैफ के घर में दाखिल हुआ था। उस चोर बताए जा रहे फरार शख्स की नौकरानी से बहस क्यों हुई थी जिसे शुरुआती जानकारी में चोर बताया गया है।

खास बात यह कि मुंबई पुलिस के बयान में चोर और ना ही चोरी का जिक्र किया गया है। पुलिस ने कहा है कि उसकी नौकरानी से बहस हुई।

सैफ अली खान की तस्वीर
सैफ अली खान की तस्वीर

सीसीटीवी और आसपास के इमारतों की जांच में भी जुटी है मुंबई की क्राइम ब्रांच

पुलिस Saif Ali Khan की बिल्डिंग के सीसीटीवी और आसपास की बिल्डिंगों के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। हमलावर कौन था, कहां से आया था और हमले का मकसद क्या था, इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि  रात में कुल 7 सिक्योरिटी गार्ड सैफ के घर में तैनात थे। घर के अंदर जाने के लिए 3 अलग-अलग गेट हैं।

अभनेता सैफ अली खान की पुरानी तस्वीर।
अभनेता सैफ अली खान की पुरानी तस्वीर।

घटना के बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने Saif Ali Khan के  3 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम तीनों कर्मचारियों को पूछताछ के लिए ले गई है। बताया जा रहा है कि तीनों सैफ की इमारत की सुरक्षा में तैनात थे। पुलिस ने सैफ अली खान के घर में काम करने वाले और सुरक्षा का काम करने वाले लोगों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

अभिनेता सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान

Saif Ali Khan के सेक्योरिटी स्टाफ का मुंबई क्राइम ब्रांच टीम को मिला चौंकाने वाला बयान…

इस बीच Saif Ali Khan पर हुए हमले के बाद अब गार्ड का पहला बयान सामने आया है।  सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि जब ये घटना घटी तो वो उस वक्त सो रहे थे। उनकी शिफ्ट सुबह की है, वो उस वक्त सो रहे थे। नाइट शिफ्ट वालों से घटना के बारे में पता करो। बता दें, कि Saif Ali Khan और करीना कपूर के घर पर टाइट सिक्योरिटी रहती है। दो शिफ्ट में गार्ड्स सैफ के घर की चौकीदारी करते हैं।

अभिनेता सैफ अली खान की फाइल फोटो
अभिनेता सैफ अली खान की फाइल फोटो

Saif Ali Khan अपने बच्चों और परिवार की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखते हैं। इसलिए Saif Ali Khan ने बिल्डिंग के गार्ड्स के अलावा अपने पर्सनल गार्ड्स भी हायर किए हुए हैं।  Saif Ali Khan-करीना की बिल्डिंग के नीचे दो शिफ्ट में गार्ड्स ड्यूटी करते हैं। एक वक्त पर 3 से 4 गार्ड्स मौजूद रहते हैं। हमला सुबह के 3 बजे के करीब हुआ, ऐसे में सवाल नाइट शिफ्ट वालों पर उठता है।

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img