Munger Police ने भारी मात्रा में शराब और हथियार के साथ 2 को दबोचा

मुंगेर: Munger Police ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब और हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस को अवैध शराब के डिलीवरी की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने पहले वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों की निशानदेही पर एक गोदाम में छापेमारी कर शराब और भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार कारतूस समेत बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के बरियारपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब की खेप मुंगेर आ रही है। मामले की सूचना के बाद बरियारपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी और इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप से करीब 13 सौ लीटर विदेशी शराब के साथ ही भागलपुर के पिंटू तांती और राजा यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ के बाद गिरफ्तार व्यक्तियों की निशानदेही पर पुलिस ने सुजावलपुर स्थित एक गोदाम में छापेमारी की और वहां से 42.57 लीटर विदेश शराब, 6 देशी पिस्टल, देसी कट्टा, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, 7 बैरल, 11 मैगज़ीन और 30 जिन्दा कारतूस बरामद किया। मामले में एसपी इमरान मसूद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर थाना की पुलिस ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  3rd Phase की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 3 आज से

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Munger Police Munger Police Munger Police

UPSC CSE Marks: 2018 से बंद Paper-wise अंक फिर होंगे सार्वजनिक,...

 पलामू के अनिकेत कुमार गुप्ता की RTI अपील पर CIC ने DoPT को 2018 से 2023 तक UPSC CSE के पेपरवार अंक उपलब्ध कराने...

Jharkhand JTET 2026: नौ साल बाद 1 नवंबर को होगी शिक्षक...

झारखंड में नौ साल बाद JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को होगी। जैक ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड 15 अक्टूबर...

JSSC CGL Scam: SIT को इनपुट, 100 से अधिक सफल अभ्यर्थियों...

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में CID की SIT को 100 से अधिक सफल अभ्यर्थियों पर संदेह है। मामले में अब तक कुल...