घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गोपालपुर थाना के ऐलाही बाग में अपराधियों ने मनोरमा देवी को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। देवी ऐलाही बाग में अपने मकान में रह रही थी। सोमवार की रात में अपराधियों के द्वारा हमला किया गया। जिसमें मनोरमा देवी को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। वहीं पुत्री ने परिवार के कुछ सदस्यों का नाम बतलाया है। उन्होंने कहा कि इस हत्या में परिवार के लोगों का ही हाथ हो सकता है।

वहीं प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि मौके से सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन की टीम जांच में लगी हुई है। परिवार के द्वारा बतलाए गए अपराधियों को खोजबीन में जुट गई है। पटना सिटी क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन लगातार बढ़ता चला जा रहा है। पिछले दिन पटना सिटी के कई जगह पर घटनाएं घटी हुई है। अपराधियों ने कई घटना का अंजाम दिया है। पुलिस प्रशासन अभी अपराधियों तक पहुंच भी नहीं पाई थी कि गोपालपुर थाना की ऐलाही बाग में अपराधियों द्वारा एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी जाती है। संपत्ति विवाद का मामला बताया जा रहा है। मनोरमा देवी के पति की भी हत्या चार साल पहले अपराधियों के द्वारा कर दिया गया था। अब पत्नी की हत्या कर दी गई है। जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है।

यह भी पढ़े : सिगरेट नहीं देने के चलते अपराधियों ने 2 भाईयों को मारी गोली, एक की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img