BSC नर्सिंग छात्र की हत्या, इलाके में मचा कोहराम, मौके पर पहुंचे SP

बेगूसराय : बेगूसराय जिला अंतर्गत खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के नरूलापुर में बदमाशों ने एक बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सागी पंचायत के बारा गांव वार्ड नंबर-5 निवासी योगेंद्र पासवान का पुत्र बादल कुमार (20 साल) उर्फ प्रियांशु राज के रूप में हुई है। प्रियांशु दरभंगा जिले में रहकर बीएससी नर्सिंग कर रहा था और कल ही एग्जाम देकर गांव आया था। परिजनों ने बताया कि प्रियांशु के सिर में चार गोली मारी गई है और चाकू से भी प्रहार किया गया है।

हत्या की सूचना मिलते ही SP मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए

घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मीडिया कर्मियों के पूछे गए सवाल पर एसपी मनीष ने बताया कि घटना कैसे हुई इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल जांच जारी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर हत्या का कारण क्या था और कैसे हुई।

Begusarai Police 1 22Scope News

Begusarai Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : घोड़ासहन सीमावर्ती क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img