Advertisment

घोड़ासहन सीमावर्ती क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के सिकरहना अनुमंडल के सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जमुनिया एसएसबी और झरौखर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित ट्रामाडोल टैबलेट बरामद की गई है। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र के अमावा गांव के पास की गई। जहां एक ई-रिक्शा से करीब एक लाख 49 हजार पीस ट्रामाडोल टैबलेट जब्त की गई।

सीमा क्षेत्र के रास्ते नशीली दवाओं की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है – सुरक्षा एजेंसी

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा क्षेत्र के रास्ते नशीली दवाओं की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर जमुनिया एसएसबी और झरौखर पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर एक ई-रिक्शा को रोका। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से ट्रामाडोल-50 (हाइड्रोक्लोराइड) की कुल 495 पैकेट बरामद की गई, जिनमें कुल 1,48,500 गोलियां पाई गईं। इस दौरान दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। 71वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोतिहारी जिले के बसंतपुर गांव निवासी तापस कुमार और गुलशन कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों तस्करों द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल होने की बात सामने आई है।

Motihari Police 1 22Scope News

बरामद की गई सभी ट्रामाडोल टैबलेट्स मनोरोगी एवं निषिद्ध दवाओं की श्रेणी में आती हैं – SSB

एसएसबी के अनुसार, बरामद की गई सभी ट्रामाडोल टैबलेट्स मनोरोगी एवं निषिद्ध दवाओं की श्रेणी में आती हैं, जिनका अवैध कारोबार कानूनन गंभीर अपराध है। जब्त दवाओं और गिरफ्तार आरोपियों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए झरौखर पुलिस थाना को सौंप दिया गया है। वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए सिकरहना एसडीपीओ ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में इस बड़े नशीली दवाओं के कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी पहचान करने के लिए पुलिस लगातार छानबीन कर रही है।

Motihari Police 22Scope News

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व ही सैनिक रोड से इसी तरह भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवाएं बरामद की गई थीं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि सीमावर्ती इलाकों में नशीली दवाओं का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जिसे तोड़ने के लिए प्रशासन अब सख्त कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़े : रेलवे RPF पोस्ट परिसर में लगाए गए मेडिकल कैंप से राहत भरी खबर, 55 जवानों में अधिकांश कर्मी फिट…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...