नड्डा का बिहार दौरा, अररिया और मुजफ्फरपुर में करेंगे चुनावी जनसभा

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं की तरफ से ताबड़तोड़ रैली का दौर जारी है। इस बीच बीजेपी के कई बड़े नेता का आज बिहार में कार्यक्रम है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बिहार के सुपौल में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार में चुनावी दौरे पर रहेंगे। जगत प्रकाश नड्डा आज अररिया और मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। आज दो स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। नड्डा सुबह 11.25 बजे अररिया के धर्मगंज मेला मैदान में रैली करेंगे। वहीं दोपहर 1.40 बजे मुजफ्फरपुर के केरमा स्टेडियम में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का कई कार्यक्रम बिहार में हो चुका है।

यह भी पढ़े : BJP में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष, नड्डा ने दिलायी सदस्यता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

 

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...