Advertisment

BJP में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष, नड्डा ने दिलायी सदस्यता

दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, सांसद मनोज तिवारी और भाजपा के मीडिया सह प्रभारी व एमएलसी संजय मयूख की मौजूदगी में मनीष कश्यप बीजेपी की सदस्यता ली।

आपको बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कहा कि अपनी मां के कहने पर मैंने ये फैसला लिया है। वैसे भी मेरी विचारधारा भारतीय जनता पार्टी से मिलती है। इससे पहले उन्होंने पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, अब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। मनीष कश्यप चुनाव तो नहीं लड़ेंगे लेकिन एनडीए के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

यह भी पढ़े : BJP में आज शामिल होंगे मनीष कश्यप, चुनाव लड़ने की जगह अब NDA के लिए करेंगे प्रचार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...