बेटों की तरह ही बेटियों को भी दें शिक्षा- नैना कुमारी

गया: गया शहर के माड़नपुर स्थित कपिलधारा गणिनाथ सेवा आश्रम में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के तत्वाधान में 78वां महात्मा गणिनाथ जयंती व पूजनोत्सव सह सम्मेलन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने पूजा अर्चना कर महात्मा गणिनाथ जी के चरणों में माथा टेका। महात्मा गणिनाथ जयंती व पूजनोत्सव सह सम्मेलन का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी, वार्ड पार्षद मुन्नी देवी एवं समाजसेवी सुनीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता और संचालक महामंत्री शिव कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री संतोष सुमन, केंद्रीय मंत्री सह सांसद जीतन राम मांझी और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत भी शामिल हुए। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बेटों की तरह बेटियों को भी उसे शिक्षा जरूर दें। मैट्रिक एवं इंटर में 70% ज्यादा अंक लाने वाले मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार बबलू, राष्ट्रीय संरक्षक अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार पप्पू, उपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जीतू कुमार, मृत्युंजय कुमार, अजय कुमार और अमर कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Khagaria में स्नान के दौरान बच्ची डूबी, मौत से मातम

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

बेटों की तरह

बेटों की तरह

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...