Nalanda-जब विषधर सांप के साथ बच्चे का इलाज करवाने पहुंचे परिजन

Nalanda– बिहारशरीफ सदर अस्पताल में उस समय अजीबोगरीब स्थिति निर्मित हो गयी, जब एक विषधर सांप को अपने साथ में लेकर सर्प दंश का शिकार अपने बच्चे का इलाज करवाने परिजन पहुंच गये.

दरअसल नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा ग्राम निवासी महेश यादव का आठ वर्षीय पुत्र अनुश कुमार घर में पढ़ाई कर रहा था, इसी बीच वह आलमीरा में रखा अपना कॉपी को निकालने लगा. तब उसे इस बात की भनक भी नहीं थी कि इस आलमीरा में एक विषधर सांप बैठा था. आलमीरा में हाथ डालते ही सांप ने उसे डंस लिया. इसके बाद अनुश जार-बेजार रोने लगा.

ज्योंही परिजनों की इसकी खबर लगी, वे दौड़ते हुए आये, देखा कि एक सांप आलमीरा से निकल भागने की कोशिश कर रहा है.

बाद में परिजनों ने किसी तरह सांप को एक डब्बे में बंद कर बच्चे का इलाज करवाने के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे. लेकिन जैसे ही यह खबर स्वास्थ्यकर्मियों को लगी, वे भौचक्के हो गये. खैर, स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चे का इलाज शुरु किया और वह ठीक भी हो गया.

इधर परिजनों का कहना है कि अक्सर चिकित्सकों के द्वारा यह पूछा जाता है कि कौन सा सांप ने काटा है. यही कारण है कि हमलोगों ने सांप को ही अपने साथ ले जाना बेहतर समझा.

रिपोर्ट- रजनीश किरण

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...