रांचीः झारखंड कैबिनेट के नए मंत्रियों की घोषणा हो चुकी है। नई नवेली चंपाई सरकार में इस बार कुल 12 मंत्री शामिल हो रहे हैं। आज कुल 9 मंत्रियों के नामों की घोषणा हो चुकी है।
मालूम हो कि सरकार बनने के साथ ही तीन मंत्रियों ने पहले ही शपथ ले लिया था।
बाकि के बचे 9 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेगें। इनमें से कुछ पुराने चेहरे ही नजर आने वाले हैं जबकि कुछ नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।
इन पुराने मंत्रियों में रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन और बेबी देवी शामिल है।
वहीं नए मंत्रियों में चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ, बैद्यनाथ राम, और बसंत सोरेन शामिल है।