झारखंड कैबिनेट की बैठक आज

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 2 बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी। इस बैठक में, झारखंड राज्य के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों में काम कर रही नर्सों के वेतन और शर्तों के निर्धारण पर विचार किया जा सकता है। यह प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया है।

इस प्रस्ताव के अनुसार, अब झारखंड के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों में काम करनेवाली नर्सों को किसी भी परिस्थिति में 20 हजार से कम वेतन नहीं दिया जा सकेगा।

राज्य में 200 बेडवाले निजी अस्पतालों में नर्सों का वेतन सरकारी अस्पतालों में काम करनेवाली नर्सों के बराबर होगा। अगर कोई निजी अस्पताल 100 से अधिक बेडों वाला है, तो उनके नर्सों को वेतन और भत्ता सरकारी अस्पतालों के नर्सों के सिर्फ 10 प्रतिशत कम मिलेगा।

इस निर्धारण का पालन न करने पर, अस्पतालों और नर्सिंग होमों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, और उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

सेवा शर्तों के अनुसार, किसी भी नर्स से 8 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जाएगा, और अधिक काम करने पर उन्हें अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। सभी अस्पताल प्रबंधन नर्सों का रोस्टर चार्ट तैयार करेंगे यदी इस मे कोई बदलाव किया जायेगा तो इसकी सूचना नर्सों को दी जाएगी।

 

 

 

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...