राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की बांकीपुर क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन नवीन द्वारा शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पथ निर्माण के सचिव पंकज पाल, BUIDCO एमडी अनिमेश पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पुल निगम एमडी जीतेंद्र कुमार समेत संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नगर निगम, पथ निर्माण, BUIDCO की क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा की गहन समीक्षा की गई।

विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है – नितिन नवीन

बैठक के दौरान नवीन ने जलापूर्ति योजना, मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना, सामुदायिक भवन का निर्माण, पथों के निर्माण, नाला उगाही, जल निकासी प्रणाली, स्वच्छता से संबंधित परियोजनाओं समेत अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं गुणवत्ता तरीके से निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

‘जिन योजनाओं में तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से विलंब हो रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कर गति प्रदान की जाए’

नवीन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं में तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से विलंब हो रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कर गति प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। विशेष रूप से जलजमाव की समस्या से निपटने हेतु नाला निर्माण एवं सफाई कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी व प्रत्येक विभाग साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। नवीन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका संकल्प है।

नितिन नवीन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण करें, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करें व कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें। बैठक के समापन में नितिन नवीन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे, एयरपोर्ट पर सम्राट, विजय समेत पार्टी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Crime News: ज्वेलर ने 13 साल के बच्चे से करवाई 15...

 रांची के हिनू में ज्वेलरी दुकानदार ने 13 साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर 15 लाख के जेवर चोरी कराए, डोरंडा थाना में मामला दर्ज।Crime...

New Financial Year Update: नया वित्त वर्ष शुरू, टैक्स, बैंकिंग, टोल...

 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष लागू, टैक्स, टोल, पैन कार्ड, रेलवे और फ्लाइट सेवाओं में कई बड़े बदलाव, जानें आपके ऊपर क्या असर...

 Land Mutation Crisis: एकड़-डिसमिल विवाद में फंसा म्यूटेशन, हजारों खरीदार परेशान

झारखंड में जमीन म्यूटेशन की प्रक्रिया में गड़बड़ी, एकड़-डिसमिल अंतर से आवेदन रद्द, खरीदारों को लोन और योजनाओं में हो रही दिक्कत।Land Mutation Crisis...

Jharkhand Teacher Recruitment: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 97 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC को 97 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों के नाम की अनुशंसा और नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया।Jharkhand Teacher Recruitment रांची:...

Jharkhand Politics: महागठबंधन में बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए...

 झारखंड में महागठबंधन में खींचतान तेज, कांग्रेस ने खनन माफिया और प्रशासन पर लगाए आरोप, राज्यसभा चुनाव पर भी असर की आशंका।Jharkhand Politics रांची:...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img