BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे, एयरपोर्ट पर सम्राट, विजय समेत पार्टी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज यानी 14 फरवरी को एक बार फिर से अपने गृह राज्य बिहार आए हैं। जानकारी के मुताबिक, नितिन नवीन सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मंत्री रामकृपाल यादव के अलावा कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से नितिन नवीन सीधे अपने सरकारी आवास टेलर रोड निकले।

नितिन नवीन 15 फरवरी को खाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना करेंगे

आपको बता दें कि इसके बाद नितिन नवीन कल यानी 15 फरवरी को खाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा-अर्चना करेंगे। यहां बीजेपी अध्यक्ष महाशिवरात्रि शोभायात्रा में झांकियों का अभिनन्दन करेंगे। 16 फरवरी को वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे। बता दें कि इससे पहले नितिन नवीन नौ फरवरी को पटना आए थे और 10 फरवरी को बतौर बांकीपुर विधायक उन्होंने बिहार विधानसभा के बजट सत्र में शामिल हुए थे। विधानसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया था।

Nitin Navin 1 1 22Scope News

नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गर्व की बात- सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने स्वागत के दौरान कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नितिन नवीन जैसे युवा और ऊर्जावान नेता के नेतृत्व में बीजेपी न केवल बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करेगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नई ऊंचाइयों को छुएगी। चौधरी ने याद दिलाया कि नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा से विधायक हैं और उन्होंने स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को बिहार में साकार करने के लिए नितिन नवीन का यह दौरा नई दिशा देगा।

Nitin Navin 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, सदन में भारत माता की जय और जय श्रीराम के लगे नारे

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img