10 लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर अमरजीत यादव समेत पांच नक्सली आज करेंगे सरेंडर

22Scope News

रांची:झारखंड सरकार के आत्म समर्पण और पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर पांच नक्सली आज रांची में सरेंडर करेंगे. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 10 लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंकू, 5 लाख के इनामी नक्सली सब जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब जोनल कमांडर संतोष भुइयां उर्फ सुकन, नक्सली अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया है.

Share with family and friends: