Advertisment

मनोरम ओढ़नी जलाशय में नीतीश ने उठाया बोट राइडिंग लुत्फ़

बांका : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका के ओढ़नी जलाशय का भ्रमण करने पहुंचे. यहां के मनोरम दृश्य को देखकर वो अभिभूत दिखे. जलाशय में मोटर बोट की सवारी का लुत्फ उठाया और पूरे इलाके का जायजा लिया.इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री संजय झा, पर्यटन मंत्री नारायण झा और ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज भी मौजूद थे.

इस जगह को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रुप से रूचि ले रहे हैं. राज्य सरकार की ओर से यहां तेजी से काम किया रहा है.इस बात का खास तौर से ध्यान रखा जा रहा है कि सौंदर्यीकरण के दौरान इस जगह की प्राकृतिक रुपरेखा को कोई नुकसान न पहुंचे. यहां पर डैम साइड कैंपिंग, मेडिटेशन कैंप, मड हाउस स्टे, जंगल सफारी, नेचर सफारी, माउंटेन कैंपिंग, डैम साइड साइक्लिंग का आनंद और बढ़ जाता है जब यहां प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है. तब यहां अद्भुद नजारा दिखता है.

nitish Kumar 22Scope News
Nitish Kumar 3 22Scope News

यहां भ्रमण और चल रहे कार्यों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई सुझाव भी दिए. उन्होने कहा कि यहां वो पहली बार आए हैं. उन्होने कहा कि पहाड़ी इलाके में वृक्षारोपण कराया जा रहा है साथ ही ये भी कोशिश की जा रही है कि पुराने वृक्षों की प्रजातियों को भी सुरक्षित रखा जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि काम पूरा हो जाने के बाद यहां बाहर से भी पर्यटकों के आने की उम्मीद है.

नीतीश कुमार ने पुरातात्विक स्थल भदरिया का भी एरियल सर्वे किया. उन्होने कहा कि नई पीढ़ी के लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी यहां आकर काफी कुछ जानने और समझने को मिलेगा. नीतीश कुमार ने बांका में मंदार पर्वत रोपवे का भी उद्घाटन किया. इससे यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को काफी सहुलियत होगी. घंटे भर की जगह अब वो महज 4 मिनट में पर्वत के शिखर पह पहुंच सकते हैं.

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...