झारखंड में नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस को दी चुनौती

रांची और चाईबासा में नक्सली घटना को दिया अंजाम

chaibasa ghayal 2 22Scope News

RANCHI: झारखंड में नक्सलियों ने एक बार फिर एक दिन में ही दो अलग-अलग जगहों पर नक्सली घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दी है. पहली घटना चाईबासा में घटी जहां आईईडी ब्लास्ट में पांच जवान घायल हो गये. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची के मेडिका में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान पांच जवान घायल

chaibasa ghayal 3 22Scope News


बता दें कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आईईडी विस्फोट में पांच जवान घायल हुए. यह आईईडी ब्लास्ट चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका में हुआ.

आईटीबीपी स्थित स्टोन-चिप्स माइंस में टीपीसी उग्रवादियों का हमला

vaahno ko foonka 2 22Scope News

वहीं दूसरी घटना रांजधानी रांची के कांके थाना क्षे में हुई जहां झारखंड भर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान को चुनौती देते हुए बमबाजी और आगजनी की घटना को अंजाम दिया है.


कांके के आईटीबीपी स्थित मां विंध्यासनी स्टोन-चिप्स माइंस में टीपीसी उग्रवादियों ने हमला कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. मंगलवार की रात पौने ग्यारह बजे करीब 15 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी माइंस पहुंचे थे. इसके बाद उग्रवादियों ने पहले माइंस में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की,

उसके बाद कनपट्टी में पिस्टल सटा दिया. माइंस के मालिक

की जानकारी ली. जानकारी देने में विलंब करने पर उग्रवादियों

ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी. उसका मोबाइल भी छीन लिया.

इसी बीच उग्रवादियों ने माइंस में खड़े दो हाईवा में

बम में बम फेंका जिससे आग लग गई.
वहीं घटना के बाद से क्रशर में काम कर रहे कर्मी

और गार्ड डरे सहमे जरूर है. मिली जानकारी के अनुसार

क्रशर कर्मियों को दो बार पहले भी धमकी भरा कॉल आया था

और लेवी की मांग की गई थी. जिसके बाद लेवी की रकम न

पहुंचने पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. वहीं मामले

के उद्भेदन को लेकर माइंस में लगे सीसीटीवी को खंगाला है.

रिपोर्ट: मुर्शिद

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img