Chaibasa: झारखंड में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिल रही है। इसी बीच खबर चाईबासा से सामने आई है जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश नाकाम कर दी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। चाईबासा–मनोहरपुर मुख्य सड़क पर छोटानागरा और सेडल के बीच सड़क किनारे प्लांट किया गया डायरेक्शनल पाईप आईईडी बम सुरक्षा बलों ने बरामद कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
Read More:आरा : फेसबुक पर हुए कमेंट के विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती…
आईईडी मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य सड़क पर आईईडी मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टोंटोगाढ़ा गांव के समीप सड़क किनारे आईईडी बरामद किया गया।
Highlights


