कुढ़नी में होगी एनडीए और महागठबंधन की शक्ति परीक्षा

गोपालगंज में सहानुभूति तो मोकामा में चला था अनंत सिंह का जादू

Patna– मोकामा गोपालगंज के बाद बिहार में अब कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव को लेकर दावे प्रति दावे का खेल शुरु हो चुका है. चिराग पासवान के द्वारा कुढ़नी में एनडीए की जीत के दावे पर मंत्री अशोक चौधरी ने तंज कसते हुए कहा है कि चिराग पासवान एक बड़ी पार्टी के नेता हैं, राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनके पास हमलोगों से अधिक जानकारी रहती है, लेकिन जहां तक महागठबंधन की बात है तो हम 2025 में 250 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करने जा रहे हैं.

कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव को लेकर दावे प्रतिदावे का खेल शुरु

कुढ़नी विधान सभा के पर जीत के दावे के साथ अशोक चौधरी ने कहा है हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव जीतने जा रहे हैं.

गोपालगंज,  मोकामा के बाद अब कूढ़नी को लेकर अलग अलग दावों के बीच दावा यह भी किया जा रहा है कि मोकामा की जीत अनंत सिंह के बुते तो गोपालगंज में सुभाष सिंह की मौत के बाद सहानुभूती पर सवार होकर जीत हासिल हुई है. असली परीक्षा कुढ़नी में है.

21 नवंबर को होगी नाम वापसी की अंतिम तिथि

कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और इनकी जांच 18 नवंबर को होगी. नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 21 नवंबर है और मतदान 5 दिसंबर को होगा. काउंटिंग 8 दिसंबर को होगी. मतदान शुरू होने से पहले सियासी संग्राम जारी है. सभी राजनीतिक दलों के अलग-अलग दावे हैं.

राजद ने किया महागठबंधन की जीत का दावा

वोट बैंक समीकरण के हिसाब से सभी दल जीत के दावे कर रहे हैं.

जेडीयू नेता सह वित्त मंत्री बिहार सरकार विजय चौधरी ने कहा कि

गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में दोनों तरफ के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं.

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी ही जीत होगी.

महागठबंधन का जो भी दल का प्रत्याशी होगा,

उसके लिए सभी महागठबंधन के दल चुनाव प्रचार करेंगे.

इधर आरजेडी ने दावा किया महागठबंधन की सरकार जो कार्य कर रही हैं,

इससे बिहार की जनता खुश है, काम की बदौलत ही हमें वोट मिलेगा.

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...