Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनडीए प्रत्याशी सरजू राय ने परिवार संग किया मतदान, गोगो दीदी योजना को बताया कारगर

जमशेदपुर : एनडीए के प्रत्याशी और जनता दल यूनाइटेड के नेता सरजू राय ने अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने विष्णुपुर स्थित केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के बूथ नंबर 155 पर मतदान किया।

मतदान के बाद सरजू राय ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलें और 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र का महापर्व है। सभी को अपने विवेकानुसार सही प्रत्याशी को वोट करना चाहिए।”

सरजू राय ने सरकार की योजनाओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मैया सम्मान योजना की चमक अब फीकी पड़ गई है, जबकि गोगो दीदी योजना को लोग अधिक कारगर मान रहे हैं। उन्होंने इसे चुनावी लाभ के लिए बनाई गई योजना बताया।

सरजू राय ने विश्वास जताया कि जनता सही निर्णय लेगी और विकास के लिए सही उम्मीदवार का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के लिए योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन मतदान के परिणाम से ही होगा।

अब यह देखना होगा कि जनता का फैसला किस योजना और उम्मीदवार के पक्ष में जाता है।

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

क्या फिर अपने पैरों पर चल पाएगा नन्हा राजा? अनंत अंबानी...

जामनगर/गुवाहाटी: सात सप्ताह का नन्हा हाथी ‘राजा’ इन दिनों जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। जन्म के पहले ही दिन उसके...

एक करोड़ रोजगार और एक करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य, निवेशकों...

पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री...

शास्त्री नगर में ACB की छापेमारी, रिम्स की जमीन से जुड़े...

गिरिडीह: झारखंड के चर्चित रिम्स जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। गिरिडीह और...