Advertisment

आठ लोकसभा क्षेत्र को अभी से साधने में जुड़ा एनडीए

रांची: 2019 के लोकसभा चुनाव के 5 माह बाद हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड में एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था।

वर्तमान में 14 लोकसभा सीटों में से 12 पर एनडीए काबिज है जिसमें से 11 सीट बीजेपी और एक सीट आजसू के पास है। 2019 के विधानसभा चुनाव में आठ लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले विधानसभा क्षेत्र में अभी झामुम कांग्रेस और राजद गठबंधन का कब्जा है।

जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र इसके स्पष्ट उदाहरण है, इन दोनों लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले 12 विधानसभा सीटों पर अभी भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है।

इन 12 विधानसभा क्षेत्र में 9 पर झामुमो का कब्जा है जबकि दो पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय के रूप में सरयू राय जीते हैं। दुमका लोक सभा क्षेत्र की भी स्थिति लगभग यही है।

दुमका लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले 6 विधानसभा क्षेत्र में से चार पर झामुमो का कब्जा है। जबकि कांग्रेस और भाजपा के पास एक -एक सीट है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस की यही स्थिति है इसके अंतर्गत आने वाले 6 विधानसभा क्षेत्र में से चार पर झामुमो एक पर भाजपा और एक पर कांग्रेस का कब्जा है।

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच में से तीन पर झामुमो , एवं गिरिडीह के छह विधानसभा क्षेत्र में से तीन पर झामुमो का कब्जा है। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में दो विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा है जबकि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में तीन विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस वही एक सीट पर आज और भाजपा कब्जा है।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेशर पंचायत स्थित कसाई टोला में 35 वर्षीय दिव्यांग युवक राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों...

L Khyangte CID Inquiry: JPSC घोटाले में बड़ा अपडेट! दूसरे दिन...

L Khyangte CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने पूर्व चेयरमैन एल....

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...