BEGUSARAI में गिरिराज सिंह के नामांकन के बाद चुनावी सभा में राजद पर हमलावर रहे NDA के नेता, कहा…

BEGUSARAI

बेगूसराय: गिरिराज सिंह के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी का लोहा मान रहा है। आज भारत अर्थव्यवस्था की दृष्टिकोण से विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनी है जिसे 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। आरक्षण को लेकर जब भी ललटनिया पार्टी आए तो उनसे पूछिएगा कि आरक्षण के हिमायती कौन थे। जब 1990 से 2005 तक राजद की सरकार रही तो क्यों नहीं राज्य का विकास किया। चारों तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार था।

जब से डबल इंजन की सरकार बनी है विकास ही विकास हुआ है। आज केंद्र की योजना से घर-घर तक गैस के कनेक्शन लगाए जा रहे हैं। रिफाइनरी का विस्तारीकरण हो या पुल पुलिया की विकास की बात हो तो वह मौजूदा केंद्र सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि बिहार और देश का विकास तभी होगा जब जन जन तक की भावनाओं को समझेंगे। उन 94 लाख गरीब परिवारों को दो लाख रुपए की राशि देंगे उद्योग कारखाने को खोलेंगे।

राजद आज परिवारवाद में सिमट कर रह गई है। आज उनके परिवार से ही चार लोग राजनीति में हैं। लालू जी ने अपनी विरासत राबड़ी देवी को सौंपा फिर तेजस्वी यादव को। क्या उनकी पार्टी में और कोई बेहतर नेता नहीं है? लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में फिर से भय का माहौल व्याप्त है। आज उनकी ही पार्टी के लोग मां बहनों को गाली दे रहे हैं फिर से वही कहानी दोहराने का प्रयास किया जा रहा है। अगर उनकी ताकत बढ़ती है तो फिर बिहार विकास की पटरी से उतर जाएगी इसलिए 40 की 40 सीट एनडीए गठबंधन को दें।

साथ ही गिरिराज सिंह ने बेगूसराय जिला के लिए बेहतर कार्य किया है वह सराहनीय है। यह धरती हमारे पिता की भी कर्मभूमि रही है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जब से डबल इंजन की सरकार बनी है बिहार की विकास में तीव्र गति आई है। राजद के लोग सिर्फ अपनी पार्टी का विकास करना जानते हैं। उनके परिवार के ही लोग आगे बढ़े यह उनकी सोच है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार तीव्र गति से विकास कर रही है। बिहार के लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास बढ़ी है।

आज सुशासन की सरकार है, हम सभी मिलकर 40 लोकसभा सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी की झोली में देंगे। सभा को रामकृपाल यादव, शाहनवाज हुसैन, अनिल शर्मा ने भी संबोधित किया। वहीं बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र मेहता, नगर विधायक कुंदन कुमार, जदयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार, अनिल कुमार, विधान पार्षद सर्वेश सिंह, अमरेंद्र कुमार अमर, डॉक्टर सुरेश प्रसाद राय, नीरज कुमार, विदेश कुमार, सुमित कुमार सनी, मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, गोपाल नारायण सिंह समित कई नेता मंच पर उपस्थित थे।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव BJP के एजेंट हैं, पूर्णिया में तेजस्वी यादव ने कहा ‘बीमा भारती को दिलाएं जीत’

BEGUSARAI

BEGUSARAI
BEGUSARAI
BEGUSARAI
BEGUSARAI
BEGUSARAI
BEGUSARAI

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img