NDA ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से राजद को आपत्ति क्यों?

पटना : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जरिए बिहार की चयनित महिलाओं को पहले चरण के तहत 10 हजार रुपए भेजे जाने को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आज जोरदार पलटवार किया है। एनडीए में शामिल सभी दलों के प्रवक्ताओं ने एक प्रेसवार्ता कर राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से राजद की आपत्ति क्यों है? भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एनडीए के प्रवक्ताओं ने कहा कि राजद के नेता तेजस्वी यादव के लिए उनकी मां और बहन ही उनका परिवार है जबकि नीतीश कुमार के लिए पूरा बिहार उनका परिवार है।

Goal 7 22Scope News

NDA के प्रवक्ताओं ने एक स्वर में कहा- विपक्ष इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है कि यह ऋण है

‎एनडीए के प्रवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि विपक्ष इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है कि यह ऋण है। जबकि हकीकत यह है कि यह ऋण नहीं सहायता है, जिसे कभी वापस नहीं लिया जाएगा। विपक्ष को अंतर समझना चाहिए। ‎इस प्रेसवार्ता में जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधानपार्षद नीरज कुमार, भाजपा प्रवक्ता धनंजय गिरी, लोजपा (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट, हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरोज सिंह और रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती मौजूद रहे।

‘पूरे देश में किसी भी राज्य में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की यह अनोखी योजना है’

योजना को लेकर कहा गया कि पूरे देश में किसी भी राज्य में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की यह अनोखी योजना है। योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार द्वारा सभी पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से रोजगार शुरू करने के लिए चरणों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पहली किश्त के बतौर महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं जिससे वे अपनी खुद की पसंद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और उसके बाद दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

इस योजना के तहत अबतक 1.50 करोड़ महिलाओं को 10 हजार की राशि भेज दी गई है – NDA

इस योजना के तहत अब तक 1.50 करोड़ महिलाओं को 10 हजार रुपए की राशि भेज दी गई है। एनडीए ने कहा कि चुनाव आयोग की अनुमति के बाद ही यह राशि भेजी जा रही है क्योंकि इस योजना का रोडमैप पहले ही तैयार किया जा चुका है। एनडीए सरकार में हवा-हवाई काम नहीं। ‎इस योजना के तहत सरकार द्वारा हाट बाजार भी विकसित किए जाएंगे जहां महिलाएं खुद के द्वारा बनाए गए उत्पादों को बेच सकेंगी। लाभार्थी महिलाओं को अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने और बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन पाएंगी और अपने परिवार की आय को भी बढ़ा पाएंगी।

‎प्रवक्ताओं ने कहा- इस योजना के तहत प्रशिक्षण, अनुश्रवण और शिकायत को भी निष्पादन किया जाएगा

प्रवक्ताओं का कहना है कि इस योजना के तहत प्रशिक्षण, अनुश्रवण और शिकायत को भी निष्पादन किया जाएगा। राज्य के बाहर भी बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दरअसल एनडीए की सरकार में दलित, अति पिछड़े और पसमांदा समाज बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में इन लोगों के पेट में मरोड़ होना स्वाभाविक है। ‎‎आज बिहार की महिलाएं लखपति ही नहीं, करोड़पति दीदी बन रही हैं। बात आज की नहीं है, जब एनडीए की सरकार बनी थी तभी पंचायत चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देकर सशक्तिकरण का प्रयास शुरू किया गया था, जो कार्य अब गति पकड़ चुका है।

यह भी पढ़े : ‘सुरेंद्र यादव का बयान निंदनीय, यह संपूर्ण महिलाओं का अपमान’

सौरव सिंह की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...