नाबालिग पीड़िता से मिलने मधेपुरा पहुंचे नीरज बबलू, सरकार पर साधा निशाना

मधेपुरा : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू आज मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुरकला पंचायत के पकिलपार गांव पहुंचे जहां उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता नाबालिक एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़िता व परिजनों को हर हाल में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहां की मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना महादलित नाबालिक के साथ घटित हुई है जिसे हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि जब-जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जंगलराज वाले के साथ मिलकर सरकार बनाते हैं। तब-तब बिहार में जंगल राजा आ जाता है। पहले जंगलराज में लूट, हत्याएं और डकैती जैसी घटना हुआ करती थी। लेकिन अब बलात्कार और गैंगरेप जैसी घटना घट रही है। बिहार में अब आमलोग सुरक्षित नहीं रह गए हैं। उन्होंने मामले में अस्पताल पर भी आरोप लगाया है कि जांच रिपोर्ट में हेरफेर कर आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

नीरज कुमार बबलू ने कहा कि इस मामले को हम आगामी विधानसभा के सत्र में उठाएंगे और सरकार से जवाब तलब करेंगे। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू से आग्रह किया है कि मुरलीगंज सामुदायिक अस्पताल में बेहोशी की हालत में नाबालिक बरामद हुई लेकिन अस्पताल में उनका इलाज नहीं किया गया। आखिर उनका इलाज क्यों नहीं किया गया यह भी एक गंभीर प्रश्न है। इसलिए इस मामले की भी गंभीरता से जांच करने की मांग उठाई है।

गौरतलब हो की बीते 11 अक्टूबर यानी बुधवार की रात को पकिलपार में महादलित नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। जिसके बाद मधेपुरा महिला थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस के अनुसार दो की गिरफ्तारी हो गई है जबकि दो अभी फरार चल रहे हैं।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...