नीरज चंद्रवंशी गोलीकांड: प्रेम प्रसंग बना खून की वजह,आरोपी गिरफ्तार

Palamu: जिले में हुए नीरज चंद्रवंशी गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हैदरनगर क्षेत्र से पकड़ा गया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश का नतीजा है।

प्रेम प्रसंग बना खून की वजहः

जांच में सामने आया कि आरोपी आकाश को इस वारदात को अंजाम देने के लिए प्रिंस मेहता और सुमित मेहता ने सात हजार रुपये की सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि प्रिंस मेहता की चचेरी बहन नीरज चंद्रवंशी से प्रेम करती थी, लेकिन युवती ने आत्महत्या कर ली।

इसी घटना से आहत होकर आरोपियों ने बदला लेने की साजिश रची। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से मोटरसाइकिल, वारदात के दौरान पहने गए सफेद शर्ट, जीन्स, जूता और गमछा बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्टः बिनोद सिंह

 

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...