Advertisment

NEET UG पेपर लीक मामला : अब सुप्रीम कोर्ट में 18 को होगी सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला

दिल्ली : नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज दूसरी बार सुनवाई हुई। नीट मामले पर कोर्ट की सुनवाई लगभग पूरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आज इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। पहले खबर आ रही थी कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर आज ही कोई बड़ा फैसला सुना सकता है। अब अगली सुनवाई 18 जुलाई को करेगा। अब 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट इस पर बड़ा फैसला सुना सकता है।

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक संग्राम मचा है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने दूसरी सुनवाई हुई। इससे पहले सीजेआई की बेंच ने आठ जुलाई को मामले की पहली सुनवाई की थी। कोर्ट ने नीट विवाद से जुड़े चार पक्ष एनटीए, सीबीआई, केंद्र सरकार और रीटेस्ट की मांग कर रहे याचिकाकर्ताओं से रिपोर्ट मांगी थी। अब सभी स्‍टेकहोल्‍डर्स के जवाब दाखिल होने के बाद अगली सुनवाई हो रही है। इस मामले में अब तक सात राज्यों से 42 लोग गिरफ्तार हुए हैं। केंद्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है कि ‘बड़े पैमाने पर कोई धांधली नहीं हुई। पटना और हजारीबाग से कोई प्रश्न पत्र गायब नहीं मिला और कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं मिला है।

यह भी पढ़े : NEET UG मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...