NEET UG Re-Exam 2026: WhatsApp पर मिलेगी Update, NTA की 7-Layer Security के बीच आज Mock Drill

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी अब व्हॉट्सएप पर मिलेगी। NTA ने 7-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की, आज होगी मॉक ड्रिल।


NEET UG Re-Exam 2026 नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एसएमएस, ईमेल और व्हॉट्सएप के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचनाएं भेजनी शुरू कर दी हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि अब परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट और परीक्षा केंद्रों की जानकारी सीधे अभ्यर्थियों तक व्हॉट्सएप के जरिए भी पहुंचाई जाएगी।

एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी संदेशों, धोखाधड़ी वाले लिंक और कथित पेपर लीक से जुड़े दावों से सतर्क रहने की सलाह दी है। एजेंसी ने कहा है कि आधिकारिक सूचनाएं केवल उसके अधिकृत माध्यमों से ही भेजी जाएंगी।

NEET UG Re-Exam 2026:फर्जी लिंक और संदेशों से सावधान रहने की अपील

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी किसी अभ्यर्थी से भुगतान की मांग नहीं करता, न ही परीक्षा प्रश्नपत्र, उत्तर कुंजी अथवा कथित लीक सामग्री साझा करता है। एजेंसी किसी लिंक के जरिए एडमिट कार्ड भी उपलब्ध नहीं कराती है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध स्रोत से संदेश या लिंक प्राप्त हो तो उस पर क्लिक न करें और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। एनटीए ने यह भी बताया कि पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे। परीक्षा शहर पहले जैसा रह सकता है, लेकिन परीक्षा केंद्र और रोल नंबर में बदलाव संभव है।


Key Highlights:

  • NTA ने अभ्यर्थियों को SMS, ईमेल और WhatsApp के जरिए एडमिट कार्ड संबंधी सूचना भेजी।

  • परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी अब सीधे व्हॉट्सएप पर उपलब्ध कराई जाएगी।

  • पुनर्परीक्षा के लिए 7-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

  • परीक्षा केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और फेस रिकग्निशन होगा।

  • 20 और 21 जून को मेडिकल कॉलेजों में सामान्य छुट्टी नहीं देने का निर्देश।

पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सात स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को गोपनीय स्थानों पर रखा गया है, जहां मोबाइल फोन और इंटरनेट के उपयोग पर पूरी तरह रोक है।

प्रश्नपत्रों की छपाई सीसीटीवी निगरानी में की गई है तथा प्रत्येक पेपर सेट को विशेष कोड के माध्यम से ट्रैक किया जाएगा। प्रश्नपत्रों को जीपीएस से लैस वाहनों के जरिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस रिकग्निशन और लाइव फोटो कैप्चर की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा के दौरान सिग्नल जैमर सक्रिय रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक धोखाधड़ी को रोका जा सके। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी केंद्रीय निगरानी तंत्र लगातार नजर रखेगा।

NEET UG Re-Exam 2026:आज होगी मॉक ड्रिल, शिकायत पोर्टल भी शुरू

एनटीए शनिवार को परीक्षा की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करेगी। गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस बल और एस्कॉर्ट टीमों को सौंपी गई है।

एजेंसी ने परीक्षा संबंधी शिकायतों के लिए एक विशेष शिकायत पोर्टल भी शुरू किया है, जहां छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।

गौरतलब है कि मूल नीट-यूजी 2026 परीक्षा के लिए देशभर के 551 शहरों और 14 विदेशी केंद्रों में लगभग 22.75 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें झारखंड से करीब 36 हजार, बिहार से 1.56 लाख और पश्चिम बंगाल से 1.20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हैं।

इस बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिया है कि नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को देखते हुए 20 और 21 जून को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर विद्यार्थियों को छुट्टी न दी जाए।

उधर, सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई से फिलहाल इनकार कर दिया है।

Highlights

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...

Motihari Liquor Seizure: मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा...

Motihari Liquor Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...