Advertisment

NEET UG Scam: लखीसराय फर्जीवाड़े की जांच तेज, EOU की टीम पहुंची, दो मास्टरमाइंड की तलाश जारी

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच के लिए ईओयू की टीम लखीसराय पहुंची। मामले में दो मास्टरमाइंड की भूमिका सामने आई है, जबकि कई आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है।


NEET UG Scam पटना: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की जांच अब तेज हो गई है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की दो सदस्यीय टीम मंगलवार को लखीसराय पहुंची और मामले की जांच शुरू की। टीम ने कवैया और किऊल थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की तथा अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार ईओयू की टीम बुधवार को भी लखीसराय पहुंचेगी। एक-दो दिनों के भीतर कवैया और किऊल थाना में दर्ज तीनों प्राथमिकी को लखीसराय पुलिस आर्थिक अपराध इकाई को सौंप सकती है, जिसके बाद जांच की कमान पूरी तरह ईओयू के हाथ में होगी।

NEET UG Scam:आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी

जांच एजेंसी मामले में गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार एएनएमसीएच के छात्र अर्पित सिंह और पीएमसीएच के छात्र अश्विनी कुमार उर्फ मयंक कश्यप समेत चार लोगों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

ईओयू का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क और अन्य शामिल लोगों की जानकारी मिल सकती है।


Key Highlights:

  • नीट-यूजी पुनर्परीक्षा गड़बड़ी की जांच में जुटी ईओयू

  • लखीसराय पहुंची दो सदस्यीय जांच टीम

  • एएनएमसीएच और पीएमसीएच के छात्रों समेत चार आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी

  • बायोमेट्रिक सत्यापन में अनियमितता की जांच तेज

  • दो कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी


NEET UG Scam:बायोमेट्रिक सत्यापन में अनियमितता का आरोप

जांच के दौरान नालंदा निवासी प्रमोद कुमार की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि उसने ‘इनोवेटिव व्यू’ एजेंसी के माध्यम से लखीसराय के तीन परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन का टेंडर लिया था।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि परीक्षा शुरू होने से पहले मूल परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन वाहन में कराया गया। इसके बाद परीक्षा केंद्रों के अंदर कथित तौर पर दूसरे व्यक्तियों द्वारा डमी बायोमेट्रिक कराकर परीक्षा दिलाई गई। प्रमोद कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नालंदा समेत कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आया है।

NEET UG Scam:दो मास्टरमाइंड की भूमिका आई सामने

लखीसराय के तीन परीक्षा केंद्रों पर हुए कथित फर्जीवाड़े में दो लोगों की प्रमुख भूमिका सामने आई है। पुलिस जांच के अनुसार पहला मास्टरमाइंड रवि उर्फ रविशंकर उर्फ सम्राट है, जो पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है।

उस पर आरोप है कि उसने परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देने वाले स्कॉलरों को एडमिट कार्ड और फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराए। वहीं दूसरे प्रमुख आरोपी प्रमोद कुमार पर पूरे बायोमेट्रिक सत्यापन तंत्र में हेरफेर कराने का आरोप है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही पुलिस मूल परीक्षार्थियों की भी तलाश कर रही है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

NEET UG Scam:जांच के दायरे में आ सकता है बड़ा नेटवर्क

जांच एजेंसियों का मानना है कि मामले में सिर्फ कुछ लोग ही नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क शामिल हो सकता है। ईओयू की जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

 

Highlights

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...