Petrol Pump संचालक के भतीजा हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

गया: गया में पट्रोल पंप संचालक के भतीजे को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए गया के एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि गिरफ्तार कारू सिंह घटना के वक्त पेट्रोल पंप पर गया वाशरूम चला गया। वापस आने के बाद उसने कहा कि बाइक में पेट्रोल नहीं भरा गया है। उसने नोजल मैन से दुबारा पेट्रोल भरने के लिए कहा और इसी बात पर विवाद हो गया।

विवाद के दौरान अपराधी ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया जबकि नोजल मैंन ने पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे कुंदन सिंह को बुला लिया। विवाद में ही कारू सिंह ने कुंदन सिंह को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। कुंदन सिंह की मौत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और मुख्य आरोपी कारू सिंह को नवादा जिला के नरहट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    2006 से Bihar में हमने किया सारा काम, सीएम नीतीश ने नाम लिए बगैर….

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Petrol Pump Petrol Pump Petrol Pump

Petrol Pump

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img