रेलवे में भीड़ नियंत्रण के लिए नया फॉर्मूला, जनरल टिकटों की संख्या होगी सीमित

214
रेलवे में भीड़ नियंत्रण के लिए नया फॉर्मूला, जनरल टिकटों की संख्या होगी सीमित
रेलवे में भीड़ नियंत्रण के लिए नया फॉर्मूला, जनरल टिकटों की संख्या होगी सीमित
Advertisment

रांची: भारतीय रेलवे भीड़ नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। अब ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर ही टिकट जारी किए जाएंगे। यह नियम रिजर्व और जनरल दोनों श्रेणियों पर लागू होगा।

Advertisment

फिलहाल, जनरल डिब्बों में यात्रियों की संख्या सीटों की क्षमता से 3 से 4 गुना अधिक होती है, जिससे प्लेटफार्म और ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। अब रेलवे जनरल टिकटों की संख्या सीमित करने जा रहा है। तय नियम के तहत, सीटों की कुल संख्या से डेढ़ गुना तक ही टिकट बेचे जाएंगे।

नई व्यवस्था में ऑनलाइन और काउंटर से बेचे जाने वाले टिकटों का डेटा रीयल-टाइम में रिकॉर्ड किया जाएगा। स्टेशन प्रबंधक को यह अधिकार दिया जाएगा कि वह ट्रेनों की यात्री क्षमता के अनुसार टिकटों की बिक्री नियंत्रित कर सके। इसके अलावा, जनरल टिकटों पर ट्रेन नंबर दर्ज करने का प्रस्ताव भी है, जिससे यात्री केवल उसी ट्रेन से यात्रा कर सकें, जिसका टिकट उन्होंने लिया है।

वर्तमान में यात्री 24 घंटे पहले जनरल टिकट लेकर किसी भी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं, लेकिन नई व्यवस्था में यह संख्या सीमित कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह नियम अगले 4 से 6 महीनों में पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

Advertisement