पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। पशुपति पारस आज बक्सर के कोर सराय में हुंकार भरेंगे। बक्सर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की जानकारी देते हुए पशुपति पारस ने यह भी दावा किया कि बिहार में महाराष्ट्र वाला खेल हो सकता है। बता दें कि पशुपति के साथ उनके भतीजे व पूर्व सांसद प्रिंस राज भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े : पशुपति पारस का विवादित बयान, पिछले 20 वर्षों में Bihar में निकम्मी सरकार
यह भी देखें :
अंशु झा की रिपोर्ट


















