Advertisment
Monday, October 13, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Bihar Election 2025: कल 4 बजे होगी NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस, उम्मीदवारों के नाम का हो सकता है ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) गठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा हो चुकी है। BJP और JDU 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि LJP (रामविलास) को 29 सीटें, RLM को 6 सीटें और HAM को भी 6 सीटें मिली हैं। अब कल 4 बजे NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बताया जा रहा है कि इसमें उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।Bihar Election 2025: NDA में सीटों का बंटवाराBJP को 101 सीट JDU को 101 सीट LJP (रामविलास) को 29 सीट RLM को 6 सीट HAM को 6 सीटBihar Election...

एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने किया नवविकसित क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान का उद्घाटन

हजारीबाग. एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के नवविकसित क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान का उद्घाटन एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी के सभी पांचों निदेशकों एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) की गरिमामय उपस्थिति रही। अपने उद्घाटन संबोधन में गुरदीप सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यह क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान न केवल खनन क्षेत्र के लिए बल्कि संपूर्ण संगठन की प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए एक “Centre of Excellence” के रूप में उभरेगा। उन्होंने निरंतर कौशल विकास और ज्ञान साझा करने के महत्व पर जोर दिया, जो एनटीपीसी के परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के...

Bihar Election 2025: 6 सीट मिलने से मांझी हुए नाराज! बोले- ‘NDA को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा’

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) गठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा हो चुकी है। नई दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद यह साफ हो गया कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को कुल 6 सीटें मिली हैं। लेकिन इस फैसले से पार्टी सुप्रीमो जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) नाराज नजर आ रहे हैं।Bihar Election 2025: HAM ने घोषित किए 4 उम्मीदवार मांझी ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि, "एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का फैसला हमें स्वीकार है, लेकिन हमारे महत्व को कम आंका गया है। इसका खामियाजा एनडीए को भुगतना पड़...

बिहार में नौकरियों का ‘नया मैदान’ तैयार, खेल विभाग में आई बंपर बहाली…

खेल विभाग में आई 824 पदों पर बंपर बहाली! नौकरियों का ‘नया मैदान’ तैयार। खेल प्रशिक्षक से लेकर अधिकारी और लिपिक तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका। बिहार में यह अब तक का सबसे बड़ा खेल में बहाली अभियान है शुरू। बिहार में खेल नौकरियों की बंपर बहाली, 824 पदों पर होगी नियुक्ति। खेल प्रशिक्षक से लेकर अधिकारी तक, जानिए खेल के किस-किस विभाग में सरकारी नौकरी का मौका!

पटना: खेल में नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। राज्य सरकार ने खेल विभाग में बंपर बहाली का रास्ता खोल दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब नवगठित खेल विभाग में 824 पदों पर बहाली होने जा रही है। खेल प्रशिक्षक से लेकर क्रीड़ा सेवा संवर्ग में अधिकारी, खेल लिपिक और अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। खेल विभाग ने इन नियुक्तियों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) और बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) को सफरिश भेज दी है।

किस पद पर होगी बहाली

  • खेल प्रशिक्षक (Sports Trainer): 379 पद
  • खेल सेवा संवर्ग के अधिकारी: 33 पद
  • निम्नवर्गीय लिपिक: 53 पद
  • राजगीर खेल अकादमी: 81 पद (खेल प्रशिक्षक और लिपिक दोनों)
  • बिहार राज्य खेल प्राधिकार, पटना: 301 पद
  • खेल प्रशिक्षकों के 379 पद होगी सीधी बहाली

वो युवा जो खेल विभाग में नौकरी की आस लगाए लंबे समय से बैठे थे और खेल के प्रशिक्षक बनना हैं। अब उनकी लौटरी लगने वाली है। खेल विभाग की ओर बिहार खेल अधीनस्थ सेवा संवर्ग में 380 पद स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 379 पद अभी खाली हैं। इन सभी पदों पर बहाली के लिए खेल विभाग ने BSSC को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्‍द ही इन पर सीधी बहाली की जाएगी।

खेल सेवा संवर्ग में होंगे 33 अधिकारी

बिहार खेल सेवा संवर्ग में भी 33 अधिकारियों के लिए 44 नए पदों का सृजन किया गया है। इनमें से 11 पद प्रोन्नति के लिए हैं, जबकि 33 पदों पर सीधी भर्ती होगी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए BPSC को अधियाचन भेज दिया गया है।

लिपिकीय सेवा संवर्ग का गठन

खेल विभाग में लिपिकीय सेवा संवर्ग का भी गठन कर दिया गया है। इसके लिए 80 पदों की स्वीकृति भी मिल गई है। इनमें से 53 रिक्त पद ऐसे हैं जिस पर जल्‍द बहाली होनी है। जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

राजगीर खेल अकादमी में 81 पदों पर भर्ती

निम्नवर्गीय लिपिक के 10 पद और विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों के 48 पद पूरी तरह खाली। वहीं, खेल प्राधिकार में भी 301 पदों पर नियुक्ति होनी है। प्रस्ताव को कार्यकारिणी समिति की मंजूरी मिल चुकी है और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया की सिफारिश BTSC को भी सौंप दी गई है।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

इन बहालियों के साथ ही बिहार में खेलों के क्षेत्र में बड़ा बदलाव तय है। खेल प्रशिक्षकों की तैनाती से गांव-गांव और शहर-शहर में खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। वहीं, खेल सेवा संवर्ग और प्राधिकार के अधिकारियों की नियुक्ति से खेल प्रशासन को नई गति मिलेगी। बिहार में यह अब तक का सबसे बड़ा खेल बहाली अभियान है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार और राज्य को नई खेल पहचान मिलने वाली है। खेल प्रेमियों और नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए यह खबर किसी बंपर खुशखबरी से कम नहीं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PM नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन…

Related Posts

Bihar Weather Update 13 Oct 2025

Bihar Weather Update 13 Oct 2025 -पटना, 13 अक्टूबर 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि बिहार में मॉनसून की विदाई अब...

Big Breaking : NDA गठबंधन में सीट फॉर्मूला तय, सीटों का...

दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही दोनों गठबंधनों में सीटों को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच अभी थोड़ी देर पहले...

Bihar Weather Update12 Oct 2025 : मॉनसून की विदाई के बाद...

Bihar Weather Update12 Oct 2025 - पटना, 12 अक्टूबर 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बिहार में 13 से 15 अक्टूबर के बीच...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel