नए रोजगार भी उपलब्ध कराएगा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश, बोले CM Yogi

Digital Desk : नए रोजगार भी उपलब्ध कराएगा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश, बोले CM Yogi। राजधानी लखनऊ में गुरूवार को अपने आवास पर रोजगार सृजन के मुद्दे पर CM Yogi आदित्यनाथ ने उच्चाधिकारियों की अहम बैठक ली।

इसमें CM Yogi ने कहा कि – ‘…यूपी  को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के कार्यों को और गति देने के लिए विषय विशेषज्ञों का सहयोग भी लिया जाए। इससे नये भारत का नया उत्तर प्रदेश इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ नये रोजगार के अवसर उपब्लध कराने में अहम भूमिका निभाएगा’। 

CM Yogi बोले – समयबद्ध ढंग से रोजगार देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता

इसी बैठक में अधिकारियों से फीडबैक और सलाह मशविरा के दौरान CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार समयबद्ध तरीके से रोजगार उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

…ऐसे में स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर तैयार किये जाएं। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारीगण युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के लिए कौशल विकास के कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर काम करें’। 

CM Yogi
CM Yogi

CM Yogi ने कहा – यूपी को को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए सेक्टरवाइज हो रहा काम

बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए CM Yogi ने आगे कहा कि –‘… प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए सेक्टरवाइज कार्य कर रही है। इसके लिए 10 सेक्टर में बांटकर कार्य किये जा रहे हैं। वहीं इन सेक्टर्स के साथ प्रदेश के सभी विभागों को इंटीग्रेट किया गया है।

…वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के कार्यों और रोजगार सृजन की संभावनाओं को बढ़ाने की दिशा में विषय विशेषज्ञों का सहयोग भी लेने की आवश्यकता  है और इस बेहिचक सभी संबंधित विभाग संजीदगी से काम करें तो रिजल्ट मिलना लाजिमी है’। 

CM Yogi बोले – मेडिकल, एजुकेशन, पर्यटन, निर्माण एवं विनिर्माण में  हैं सबसे ज्यादा रोजगार की संभावनाएं …

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने  आगे कहा कि – ‘मेडिकल, एजुकेशन, पर्यटन, निर्माण एवं विनिर्माण में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर की संभावनाएं हैं। ऐसे में इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। हर जनपद में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा तथा टेलीमेडिसिन के कार्यों को और गति देनी होगी। यूपीएसआरटीसी की बसों की संख्या और नये रूट तैयार करने पर भी गंभीरता से काम हो’। 

CM Yogi
CM Yogi

‘महाकुंभ 2025 को लेकर भी रोजगार और यूपी के वन ट्रिलयन डॉलर इकोनॉमी बनाने पर हो काम…’

CM Yogi आदित्यनाथ ने अधिकारियों को समझाया और निर्देशित भी किया कि – ‘प्रयागराज महाकुम्भ-25 हमारे लिये प्रदेश की छवि को देश और दुनिया के सामने रखने का बेहतर अवसर है। महाकुम्भ धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का समागम है। इस समागम से जुड़ने के लिए दुनिया लालायित है। महाकुम्भ में रोजगार, कौशल विकास, ज्ञान व तकनीक पर विचार विमर्श होना चाहिये।

…इससे रोजगार सृजन की संभावनाओं और वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के कार्यों को नयी दिशा मिलेगी। वन ट्रिलियन डाॅलर इकोनॉमी बनाने के कार्यों की सीएम डैशबोर्ड द्वारा निगरानी की जा रही है। 

…विभिन्न संस्थानाओं के प्रतिनिधि भी सीएम डैशबोर्ड का निरीक्षण करें ताकि वे प्रदेश सरकार की कार्यशैली से अवगत हो सकें। इन सारे कार्यों की समीक्षा हर तीन माह में मुख्यमंत्री के स्तर पर स्वयं  मेरे द्वारा की जाती है तथा हर माह संबंधित मंत्री द्वारा समीक्षा की जाती है। वहीं 15 दिन में विभाग के प्रशासनिक प्रमुख द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाती है’।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...