तेल मिल से कमाई का नया रास्ता, कृषि विभाग ने बताया फॉर्मूला

पटना : बिहार सरकार का कृषि विभाग राज्य में तेलहन प्रसंस्करण और तेल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल लेकर आया है। विभाग की नई योजना के तहत अब किसानों और युवाओं को तेल मिल लगाने पर कुल लागत का 33 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। यानी लगभग नौ लाख 90 हजार रुपए तक के प्रोजेक्ट पर लाभ उठाया जा सकता है। https://dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

सरकार की इस पहल से राज्य में तेलहन प्रसंस्करण के साथ-साथ इसके उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी

सरकार की इस पहल से राज्य में तेलहन प्रसंस्करण के साथ-साथ इसके उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। कृषक और युवा इस योजना का लाभ उठा कर खुद को बेहतर स्वरोजगार से जोड़ सकते हैं। वैसे युवा जो उद्यमी बनना चाहते हैं उनके लिए यह योजना अपने सपने को साकार करने का अवसर लेकर आई है। विभाग की ओर से दिए जा रहे सहायता अनुदान के रूप में 10 टन की क्षमता वाली तेल प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए प्रति इकाई अधिकतम नौ लाख नब्बे हजार रुपए या प्रोजेक्ट लागत का 33 फीसदी अनुदान मिलेगा। वहीं, भूमि की खरीद या भवन/शेड के निर्माण के लिए सहायता नहीं दी जाएगी। सब्सिडी की गणना के लिए परियोजना लागत की गणना से इन लागतों को बाहर रखा जाएगा।

जाने कौन ले सकते हैं इसका लाभ

किसान, सरकारी या निजी उद्योग, कृषक उत्पादक समूह (FPO) सहित तिलहन प्रसंस्करण में शामिल पंजीकृत स्टार्ट-अप एवं सहकारी समितियां इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन तीन दिसंबर से शुरु है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। आवेदन के लिए आवेदक को तेल प्रसंस्करण की आधारभूत जानकारी के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़े : सरकारी स्कूलों में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव? मंत्री सुनील कुमार ने खुद बताया प्लान…

Air India Express Flight Delay: रांची आने वाली तीन उड़ानें लेट,...

रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाली उड़ानें विलंब से पहुंचीं। बेंगलुरु की एक फ्लाइट रद्द...

Vande Bharat Accident: हजारीबाग में ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत,...

 हजारीबाग में रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक्टर के डाला से टकरा गयी। हादसे में ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और करीब 45...

Jharkhand Weather Alert: 1 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात की...

 झारखंड में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मॉनसून का असर दिख रहा है। 1 सितंबर तक कई जिलों में भारी...