पटना : बिहार सरकार की शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी का जो ऐलान किया गया था वह खबर गलत है। शिक्षा विभाग की तरफ से छुट्टी का कोई ऐलान नहीं किया गया है। सीएम नीतीश कुमार के आदेश के बाद फिर से लेटर पर वॉर शुरू हो गया है। ईद और रामनवमी की छुट्टी वाले पत्र को शिक्षा विभाग ने फर्जी बता दिया।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने इस लेटर को फर्जी बता दिया है। कल सीएम नीतीश के निर्देश पर आईपीआरडी ने पत्र भेजा था। शिक्षा विभाग के आदेश का हवाला देकर पत्र जारी किया था। सीएम नीतीश के आदेश को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक फिर नहीं माने। 10, 11 अप्रैल को ईद और 17 अप्रैल को रामनवमी को लेकर छुट्टी दी गई थी।
बता दें कि सीएम ने छुट्टी घोषित करने का आदेश दिया था। जिला सूचना जनसंपर्क के अधिकारी ने पत्र भी जारी किया था। शिक्षा मंत्री के कोषांग से पत्र जारी किया गया था। इस आदेश के बाद से फिर से शिक्षकों और बच्चों के बीच छुट्टी को लेकर टेंशन बढ़ गया है।
यह भी पढ़े : Breaking : बिहार के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







