Advertisment

बिहार में 10, 11 और 17 अप्रैल की छुट्टी की खबरें गलत

पटना : बिहार सरकार की शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी का जो ऐलान किया गया था वह खबर गलत है। शिक्षा विभाग की तरफ से छुट्टी का कोई ऐलान नहीं किया गया है। सीएम नीतीश कुमार के आदेश के बाद फिर से लेटर पर वॉर शुरू हो गया है। ईद और रामनवमी की छुट्टी वाले पत्र को शिक्षा विभाग ने फर्जी बता दिया।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने इस लेटर को फर्जी बता दिया है। कल सीएम नीतीश के निर्देश पर आईपीआरडी ने पत्र भेजा था। शिक्षा विभाग के आदेश का हवाला देकर पत्र जारी किया था। सीएम नीतीश के आदेश को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक फिर नहीं माने। 10, 11 अप्रैल को ईद और 17 अप्रैल को रामनवमी को लेकर छुट्टी दी गई थी।

बता दें कि सीएम ने छुट्टी घोषित करने का आदेश दिया था। जिला सूचना जनसंपर्क के अधिकारी ने पत्र भी जारी किया था। शिक्षा मंत्री के कोषांग से पत्र जारी किया गया था। इस आदेश के बाद से फिर से शिक्षकों और बच्चों के बीच छुट्टी को लेकर टेंशन बढ़ गया है।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...