NGT (एनजीटी) की रोक बेअसर, खूंटी-बुंडू-सिल्ली में धड़ल्ले से हो रहा बालू का अवैध उठाव

Ranchi/Bundu: झारखंड में 10 जून से लागू नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक के बावजूद नदियों से बालू का अवैध उठाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। खूंटी, बुंडू, तमाड़ और सिल्ली के घाटों से हर दिन सैकड़ों ट्रैक्टरों में बालू निकाला जा रहा है और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।

खूंटी जिले के रिमिक्स घाट, बुंडू के केव्स घाट और सिल्ली के अन्य घाटों से सुबह से लेकर रात 11 बजे तक अवैध खनन और परिवहन जारी है। बालू को हजाम गांव, खुजीराम, खर्शीदाग जैसे इलाकों में डंप किया जा रहा है और फिर बड़े ट्रकों से दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है।

ग्रामीण के अनुसार, बालू के हर ट्रैक्टर से ₹5000 तक की वसूली की जा रही है। खास बात यह है कि इस तस्करी में थाना क्षेत्रों को भी “मैनेज” करने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि मारंगा, तसमपोल और अन्य थाना क्षेत्रों से बिना किसी रोकटोक के ट्रैक्टर गुजर रहे हैं।

प्रशासन ने दावा किया था कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन जमीन पर स्थिति इसके उलट है। अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है और बालू माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं। प्रशासन और अधिकारियों की चुप्पी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि एनजीटी के आदेशानुसार हर साल 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पर रोक लगाई जाती है, ताकि मानसून के दौरान पर्यावरणीय संतुलन बना रहे। लेकिन झारखंड में यह रोक सिर्फ कागजों पर ही सख्त नजर आ रही है।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...