
NH-2 गोरहर थाना के पास देर रात Palm Oil लदा टैंकर पलटा। ग्रामीणों ने रिफाइन समझकर तेल लूटा, सड़क जाम और पुलिस ने संभाली स्थिति।
NH-2 Accident News बरकट्ठा: राष्ट्रीय राजमार्ग NH-2 पर सोमवार की रात बड़ा हादसा हो गया। गोरहर थाना के समीप Palm Oil लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर में कच्चा Palm Oil भरा हुआ था, लेकिन ग्रामीणों ने इसे खाने वाला रिफाइंड ऑयल समझ लिया और जो जिस बर्तन में सका, तेल भरकर ले जाने लगे।
NH-2 Accident News
रात करीब 2 बजे हुए इस हादसे के बाद देखते ही देखते दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। कोई बाल्टी लेकर तो कोई कनस्तर लेकर दौड़ पड़ा। सड़क पर फैले तेल को जमा करने की होड़ मच गई। कई लोग ट्रक के नीचे तक पहुंच गए ताकि बचे हुए तेल को निकाल सकें।

Key Highlights:
NH-2 पर देर रात हादसा: बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गोरहर के पास सोमवार रात 2 बजे हुआ हादसा।
टैंकर पलटने से मचा हड़कंप: कच्चा Palm Oil लदा टैंकर पलट गया, तेल सड़क पर फैल गया।
ग्रामीणों ने रिफाइन समझ लूटा तेल: लोग बाल्टी, बर्तन, बोतल लेकर तेल लूटने में जुट गए।
ड्राइवर सुरक्षित, कारण तकनीकी खराबी: ड्राइवर अमरेंद्र सिंह ने बताया—टाई रॉड कटने और स्टीयरिंग जाम होने से वाहन पलटा।
सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार: मौके पर पुलिस पहुंची, ट्रैफिक बहाल करने में जुटी।
NH-2 Accident News
टैंकर चालक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। “गाड़ी का टाई रॉड कट गया, जिससे स्टीयरिंग जाम हो गई और टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया,” उन्होंने बताया। हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया, जबकि टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गोरहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को वहां से हटाया। पुलिस ने बताया कि कच्चा Palm Oil औद्योगिक उपयोग का तेल है, इसे खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। सड़क पर फैले तेल के कारण यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा। सुबह तक क्रेन की मदद से टैंकर को हटाया गया और ट्रैफिक सामान्य किया गया।
Watch us on youTube : 22Scope
Highlights




