Hazaribagh: बरकट्ठा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, एनजीटी की रोक के बावजूद भी धड़ल्ले से हो रहा परिवहन

Hazaribagh: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध बालू परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन हो या रात, सैकड़ों की संख्या में बालू लदे ट्रैक्टर और टीपर वाहन निर्बाध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसमें स्थानीय प्रशासन और खाकी वर्दीधारियों की मिलीभगत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Hazaribagh: बरकट्ठा में धड़ल्ले से अवैध बालू परिवहन

सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में कुछ सफेदपोशों की भी सक्रिय भूमिका है, जो पूरे नेटवर्क को मैनेज कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रतिदिन गोरहर थाना क्षेत्र से होकर सैकड़ों बालू लदे वाहन इचाक, टाटीझरिया होते हुए हजारीबाग तक पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

शनिवार की मध्य रात्रि को गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ मोड़ समीप एक सफेद रंग की बोलेरो ने एक बालू लदे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि चालक को केवल मामूली चोटें आईं।

Hazaribagh: पुलिस-प्रशासन पर उठ रहा सवाल

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि कोई भी वाहन जब्त नहीं किया गया और न ही उन्हें थाना लाया गया। इस घटना ने एक बार फिर से प्रशासन की निष्क्रियता और मिलीभगत को उजागर कर दिया है। क्षेत्रवासियों में इसको लेकर रोष व्याप्त है।

बरकट्ठा से पीयूष पाण्डेय की रिपोर्ट

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...